फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Spend ten days in the hospital, be home isolated for eight days

दस दिन अस्पताल में बिताइए, आठ दिनों के लिए होम आइसोलेट हो जाइए

Wed, 29 Jul 2020 11:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Spend ten days in the hospital, be home isolated for eight days
Spend ten days in the hospital, be home isolated for eight days
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच शासन ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए नई गाइड लाइन जारी की है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को 10 दिन बाद बगैर जांच के ही घर भेज दिया जाएगा। आठ दिनों तक होम आइसोलेशन में रखने के बाद मरीज को निगेटिव मान लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने और होम आइसोलेशन के लिए नया नियम जारी किया गया है। संक्रमित के घर में दो शौचालय और संक्रमित मरीज को अलग रहने के लिए कमरा है तो उसे होम आइसोलेशन पर रखा जाएगा।
विज्ञापन

यदि व्यवस्था नहीं है तो मरीज को कोविड हॉस्पिटल भेजा जाएगा। दस दिनों तक चिकित्सक अस्पताल में भर्ती कर पैरासिटामॉल, विटामिन सी की दवा खिलाएंगे। इसके बाद बगैर किसी जांच कराए मरीज को घर भेज देंगे। मरीज को आठ दिनों तक होम आइसोलेशन में रहना होगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग उसे निगेटिव मान लेगा। नया नियम आने के बाद चिकत्सकों ने मरीजों को मरीजों को डिस्चार्ज करना शुरू कर दिया है। संत अंथोनी लेवल वन अस्पताल में भर्ती लक्ष्मणपुर के कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया, तो दो लोगों को होम आइसोलेशन पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानदेय नहीं मिलने पर एंबुलेंस चालकों ने हड़ताल की दी चेतावनी
मानदेय नहीं मिलने से खफा 108 एंबुलेंस चालकों ने खड़ी कर हड़ताल पर जाने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा है। चालकों का कहना है कि दो दिनों के अंदर मांगें पूरी न होने पर वे हड़ताल पर जाएंगे।
जिले में 108 और 102 के साथ ही एलएस एंबुलेंस के चालक व ईएमटी को मिलाकर कुल 98 कर्मचारी कोरोना के मरीजों को घर से अस्पताल ले जाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश सरकार का आदेश है कि कोरोना काल में किसी भी स्वास्थ्य कर्मचारी का मानदेय नहीं रोका जाएगा। इसके बाद भी बीते तीन माह से एंबुलेंस चालकों को मानदेय के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं मिली है।

अध्यक्ष मधुकर सिंह के नेतृत्व में एंबुलेंस चालकों ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा और समय से मानदेय दिलाने की मांग की। दो दिन में मानदेय न मिलने पर चक्का जाम कर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। इस मौके पर अतुल सिंह, शमशेर सिंह यादव, एलएन यादव, महेंद्र साहनी, राजिव, अनिल कुमार, सूरज आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed