फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Speeding took the lives of two youths

रफ्तार के चक्कर में दो युवकों की मौत

Wed, 08 Dec 2021 12:04 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Speeding took the lives of two youths
मृतक संदीप पाल। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
अलग- अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महेशगंज थाना क्षेत्र के रायगढ़ निवासी संदीप पाल (23) सोमवार की रात निमंत्रण में शामिल होने कुंडा आया था।
विज्ञापन

कुंडा के अनखोरिया मोहल्ले के पास उसकी बाइक में एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। जिससे सिर में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। अस्पताल पहुंचने पर शव देख परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन

वहीं कुंडा कोतवाली के लरू गांव निवासी अशोक कुमार पाल (25) महेशगंज के मानधाता रायगढ़ में अपनी ससुराल में आयोजित किसी कार्यक्रम में सोमवार को शामिल होने जा रहा था। बहोरिकपुर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर भी जिंदा होने की उम्मीद लिए परिजन उसे कुंडा सीएचसी ले आए। यहां भी चिकत्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। मंगलवार को पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed