{"_id":"676f9db8f19346d6e40fe7c6","slug":"speeding-scorpio-catches-fire-after-hitting-transformer-one-youth-dead-another-serious-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद तेज रफ्तार स्कॉर्पियो में लगी आग, एक युवक की मौत, तीन लोग गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद तेज रफ्तार स्कॉर्पियो में लगी आग, एक युवक की मौत, तीन लोग गंभीर
Sat, 28 Dec 2024 12:12 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:12 PM IST
सार
देल्हूपुर थाना क्षेत्र के रंगौली गांव में बीतारात बड़ा हादसा हो गया। ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद खड्ड में गिरी स्कॉर्पियो में आग लग गई। इसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मानधाता थाना क्षेत्र के भरतपुर सराय मुरार सिंह निवासी विनोद कुमार पटेल (32) पुत्र राजा पाल, देल्हूपुर थाना क्षेत्र के संसारपुर कोर्ट का पुरवा निवासी विशाल पटेल (32) पुत्र अर्जुन राम पटेल, आशीष पटेल (27) पुत्र अशोक पटेल और संदीप पटेल (25) पुत्र रामचंद्र पटेल देर रात कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद स्कॉर्पियो में लगी आग।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
देल्हूपुर थाना क्षेत्र के रंगौली गांव में हाईवे पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बिजली के खंभे पर रखे ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद पास के खड्ड में गिर गई। इसके बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई। सूचना पाकर पहुची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पाकर परिवार के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मानधाता थाना क्षेत्र के भरतपुर सराय मुरार सिंह निवासी विनोद कुमार पटेल (32) पुत्र राजा पाल, देल्हूपुर थाना क्षेत्र के संसारपुर कोर्ट का पुरवा निवासी विशाल पटेल (32) पुत्र अर्जुन राम पटेल, आशीष पटेल (27) पुत्र अशोक पटेल और संदीप पटेल (25) पुत्र रामचंद्र पटेल देर रात कहीं जा रहे थे। शुक्रवार की रात करीब पौने बारह बजे हाईवे पर अपना ढाबा के पास रंगौली गांव के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो असंतुलित होकर खंभे पर रखे ट्रांसफार्मर से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद गाड़ी करीब सौ मीटर दूर एक खड्ड में गिर गई। इसके बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह आग बुझाने के बाद घायलों को बाहर निकाला गया। विनोद कुमार पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को परिजन 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
विज्ञापन