फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   speeding car collided with a tree and entered the house due to driver dozing off, two children died

Pratapgarh : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर घर में घुसी, दो बच्चों की मौत, माता-पिता समेत चार घायल

Sat, 10 Feb 2024 04:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Feb 2024 04:42 PM IST
सार

अयोध्या में भगवान रामलला का दर्शन कर लौटते समय चालक को झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार कार पेट से टकाराते हुए एक घर में घुस गई। हादसे में नवजात समेत दो बच्चों की मौत हो गई। माता-पिता समेत चार घायल हो गए हैं। तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
speeding car collided with a tree and entered the house due to driver dozing off, two children died
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या से भगवान रामलला का दर्शन कर लौटते समय गंभीर हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराकर एक घर में घुस जाने से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार माता पिता समेत चार लोग घायल हो गए। इसमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन



लालगंज कोतवाली के करनराय पूरेजोधा निवासी रवीश श्रीवास्तव (37) अपनी पत्नी प्रीति (35), पुत्री शिवि (4) और एक माह के दुधमुंहे पुत्र बाबू, भाई प्रकाश श्रीवास्तव (32) और नगर कोतवाली के टेंउगा निवासी अंकुर श्रीवास्तव (34) के साथ शुक्रवार को निजी कार से अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर दर्शन करने गए थे।
विज्ञापन



घर वापस लौटते समय रात दो बजे लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर लालगंज में संगम चौराहे के समीप कर चला रहे रवीश को नींद आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराती हुई एक घर में जा घुसी। हादसे में बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और कार सवार सभी श्रद्धालु घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अंकुर, प्रकाश व प्रीती को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

speeding car collided with a tree and entered the house due to driver dozing off, two children died
घटना के बाद जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed