फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Speed ??of the trains stopped fog

कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

Fri, 05 Dec 2014 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Dec 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
Speed ??of the trains stopped fog
जनपद में आधी रात से पड़े कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। इससे स्टेशन पर ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। ट्रेनों की स्थिति की जानकारी के लिए यात्रियों का जमघट पूछताछ काउंटर पर लगा रहा।
विज्ञापन

गुरुवार की रात से ही कोहरा पड़ने लगा। भोर होते-होते कोहरा और भी घना होने लगा। कोहरे के चलते सबसे अधिक परेशानी ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन


 वे समय से ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंच गए लेकिन ट्रेन विलंब से पहुंचीं। जैसलमेर एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से तो पंजाब मेल अप डाउन दोनों ही करीब ढाई घंटे विलंब से स्टेशन पर पहुंचीं। इनके अलावा पीआरएल, जनता एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस के साथ ही वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी विलंब से जंक्शन पर पहुंचीं। ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पर आए यात्रियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाहर से कम कपड़ों में आने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी हुई। वे गर्म कपड़ों के अभाव में कांप रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यात्री विश्रामालय में तिल रखने की भी जगह नहीं थी। इससे यात्रियों को प्लेटफार्म की कुर्सियों पर बैठकर रात गुजारनी पड़ी। ट्रेन पहुंचने पर अनारक्षित कोच में चढ़ने के लिए भी मारामारी होती रही। कोहरे के साथ ठंड के प्रकोप ने यात्रियों को हैरान कर रखा था। पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की लंबी भीड़ के सवालों से कर्मचारी तिलमिला उठते।



 परिवहन निगम की बस हो या प्राइवेट वाहन। इन वाहनों से भी सफर करना यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया। इलाहाबाद से लेकर फैजाबाद और लखनऊ की ओर जाने वाली बसें कोहरे के चलते कच्छप गति से मंजिल की ओर बढ़ रही थीं। ज्यादातर बसों का शीशा टूटा होने के कारण यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर पूरी तरह कंट्रोल रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed