फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Speak in support of farmer movement

किसान आंदोलन के समर्थन में हल्ला बोल

Tue, 15 Dec 2020 01:29 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Speak in support of farmer movement
प्रतापगढ़। किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को विभिन्न राजनैतिक दलों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे 20 सपाइयों को पुलिस ने हिरासत में लिया और आठ लोगों को घरों में रोके रखा। प्रदर्शन करने वालों को रोकने के लिए की गई व्यवस्था की जानकारी के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने भी शहर का जायजा लिया। शहर में पुलिस की टीम मुस्तैद रही। शाम को हिरासत में लिए गए लोगों का पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को कांग्रेस, आप, सपा, जन अधिकार पार्टी और भारतीय किसान यूनियन ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। सड़कों पर प्रदर्शन करने वालों को रोकने के लिए रात में ही पुलिस ने रणनीति तैयार करते हुए शहर के हर चौराहों व कचहरी के इर्द-गिर्द भारी फोर्स तैनात कर दी। सीओ सिटी अभय पांडेय के साथ नगर कोतवाल, अंतू थानाध्यक्ष, मानधाता व कोहड़ौर थानाध्यक्ष अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खुद शहर में निकले। सपा मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान पर पुराना मालगोदाम रोड से सपाइयों ने जुलूस निकाला।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने एमडीपीजी कॉलेज के सामने सपा नेता इरशाद सिद्दीकी, वासिक खान, पूर्व ब्लाक प्रमुख शांति सिंह, महिला नेत्री सुषमा पाल, मनीष पाल, सद्दाम समेत अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया। धक्कामुक्की के बीच सभी को तिलक कॉलेज भेज दिया गया। दूसरी ओर दहिलामऊ से जुलूस निकालकर कचहरी जा रहे सपा नेता संजय पांडेय, उदय प्रताप सिंह, अहमद अली समेत अन्य लोगों को पुलिस ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के करीब रोका तो सभी धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर तिलक कॉलेज भेज दिया। वहीं सपा के जिला उपाध्यक्ष जगदीश मौर्य की अध्यक्षता व जिला महासचिव अनीस खान के नेतृत्व में कचहरी में सपाइयों का धरना शुरू हो गया। जिसमें पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, पूर्व विधायक रामसिंह पटेल, पूर्व विधायक श्याद अली, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य, शकील अहमद, महिमा गुप्ता, अभिषेक त्रिपाठी समेत अन्य नेता पहुंच गए। वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि पूंजीपतियों के इशारे पर कृषि कानून लागू कर किसानों की खेती पर भाजपा की सरकार कब्जा करना चाहती है। सत्ता के बल पर विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। इस मौके पर इरफान, अब्दुल हई, आशा सरोज, हरीश शुक्ला, पूर्व प्रमुख शमीम, साबिर अली, गीता यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे। वहीं हिरासत में लिए गए सपा नेताओं का शाम को शांति भंग में चालान कर दिया गया।
दूसरी ओर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र की अगुवाई में किसान कानून के विरोध व किसानों के आंदोलन के समर्थन में कार्यालय के बाहर पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरने पर बैठे। पुलिस ने कांग्रेस के धरने को रोकने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन नाकाम रही। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार किसान, युवा विरोधी है। कांग्रेस किसानों के आंदोलन में साथ खड़ी है। सभी वर्ग के लोगों को किसान विरोधी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरना होगा। धरने के बाद कांग्रेसी नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। प्रदर्शन में महासचिव संतोष त्रिपाठी, सलीमउल्ला राइन, यमुना प्रसाद पांडेय, विवेक पांडेय, डा. वीके सिंह, सुधीर तिवारी, वेदांत तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
आप कार्यकर्ताओं ने भी भरी हुंकार
किसान आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय की अगुवाई में पदाधिकारी व कार्यकर्ता कचहरी पहुंचे। यहां कृषि कानून का विरोध करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर कमर अली, राजकुमार मिश्र, पिंटू यादव, देवीदीन गौतम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
भाकियू ने पीएम को भेजा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सत्य नारायण यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता सोमवार को कचहरी पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। जिसमें नया कृषि कानून वापस लेने की मांग की गई थी। इस मौके पर कमलेश कुमार जायसवाल, रामसुंदर, मनोज कुमार वर्मा, पुष्पा सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
मांगों को लेकर जन अधिकार पार्टी ने किया प्रदर्शन
केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल के विरोध में जन अधिकार पार्टी ने जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कचहरी पहुंचकर हुंकार भरी। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नियत पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे कालाबाजारी बढ़ेगी। इस काले कानून को वापस लेने में ही किसानों का हित है। इस मौके पर नीतेश कुमार, प्रमोद कुमार मौर्य, अरुण कुमार, नरेंद्र समेत अन्य लोगों ने 15 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।

जिला प्रभारी को हिरासत में लेने के बाद भी किया प्रदर्शन
राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिला प्रभारी राम अंजोर की गिरफ्तारी के बाद भी कृषि कानून के विरोध में कचहरी पहुंचकर प्रदर्शन किया। केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसानों की हुंकार से सरकार घबरा गई है। बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर हरिकेश गौतम, हाफिज मुश्ताक, राम खेलावन, राम दरस, राम अवध, मोहम्मद वकील समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed