फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SP succeeded in capturing the votes of Jansatta Dal in Kunda

Pratapgarh News: कुंडा में जनसत्ता दल के वोटों को साधने में कामयाब रही सपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
SP succeeded in capturing the votes of Jansatta Dal in Kunda
लोकसभा चुनाव में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने भले ही चुनाव से दूरी बना ली थी, लेकिन भाजपा प्रत्याशी की दाल कुंडा व बाबागंज विधानसभा में नहीं गली। राजा भैया का कद भाजपा प्रत्याशी पर हावी रहा। सपा प्रत्याशी जनसत्ता दल के वोटों को साधने में कामयाब रहे। जिससे दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन




कुंडा में राजा भैया समर्थकों जलवा कायम
लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज व भाजपा के प्रत्याशी विनोद सोनकर के बीच आमने सामने का मुकाबला रहा। कुंडा विधानसभा सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र को 1,01,742 मत मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी को 6,5,555 मत मिले। बसपा के शुभकरण को 7,310 मतों से ही संतोष करना पड़ा। सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र ने भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर को कुंडा में ही 36,187 मतों से पराजित किया। जबकि 2019 के चुनाव में कुंडा से जनसत्ता दल के शैलेंद्र कुमार को 82,252 मत मिले थे। भाजपा के विनोद सोनकर को 43,880 और सपा के इंद्रजीत सरोज को 44,903 वोट मिले थे। कुल 27 राउंड की गणना में केवल भाजपा प्रत्याशी विनोद नौवें और 22 राउंड में ही सपा प्रत्याशी से आगे निकल सके।
विज्ञापन



बाबागंज में भी सपा व भाजपा के बीच हुई सीधी टक्कर

कौशाम्बी संसदीय सीट के तहत आने वाली बाबागंज में भी दो बार के सांसद विनोद सोनकर को हार का सामना करना पड़ा। सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज को 82,544 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी विनोद को 61,852 और बसपा के शुभकरण को 8,386 वोट मिले। बाबागंज में भी पुष्पेंद्र ने 20,692 मतों से जीत हासिल की। पहले, आठवें और 24वें राउंड में ही भाजपा प्रत्याशी आगे निकले। अन्य राउंड में सपा प्रत्याशी आगे रहे। वर्ष 2019 के चुनाव में जनसत्ता दल के शैलेंद्र कुमार को 53,845, भाजपा के विनोद सोनकर को 50,347 और सपा प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज को 39,297 मत मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीत पर झूमे सपाई, कांग्रेस व जनसत्ता दल ने भी जताई खुशियां

प्रतापगढ़। लंबे समय बाद कौशाम्बी व प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर मिली जीत पर सपाई झूम उठे। कांग्रेस व जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं में भी खुशी देखने को मिली। एक दूसरे को मुंह मीठा कराते हुए बधाई देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
कौशाम्बी से सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज व प्रतापगढ़ संसदीय सीट से डॉ. एसपी पटेल चुनाव जीतने पर भाजपा खेमे में मायूसी तो सपा कार्यकर्ता खुश दिख रहे थे। शाम को नतीजा आते ही कार्यकर्ता खुशियां मनाने लगे। एक दूसरे को बधाई देते हुए महुली मंडी से सपा के नवनिर्वाचित सांसद डॉ. एसपी पटेल समर्थकों के साथ सभी का अभिवादन करते हुए अपने आवास पहुंचे। उनके साथ सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा, पूर्व विधायक नागेंद्र यादव मुन्ना, सपा महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी, सलमान, हुजैफ, जावेद खान, वासिक खान, शहरेआलम, निसार अहमद, शाहिद भाई, बबलू, अल्लू नेता आदि मौजूद रहे। वहीं सपा नेता हरीश शुक्ला, लल्लू सिंह, अभिषेक, सुरेश यादव ने खुशी जताते हुए मिठाई बांटी। जनसत्ता दल के जिला प्रभारी राम अचल वर्मा, अनिल कुमार सिंह लाल साहब, मुक्कू ओझा ने भी खुशी जताई है।



बाबागंज विधायक को जीत की दी गई बधाई

हीरागंज। कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र से सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज को एक लाख से अधिक मतों से जीत मिलने पर समर्थकों ने बाबागंज विधायक विनोद सरोज के हीरागंज चौराहे पहुंचने पर जीत की बधाई दी। मिठाई खिलाकर राजा भैया, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य दिलीप पांडेय, पूर्व प्रमुख हितेश प्रताप सिंह पंकज, प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव ,काजू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed