फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SP stopped seeing the commando armed, found weapons in the search

Pratapgarh News: कमांडो असलहाधारी देख रुके एसपी, तलाशी में मिले असलहे

Mon, 22 May 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
SP stopped seeing the commando armed, found weapons in the search
सफारी में लगा था विधानसभा का पास, चल रही पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कटरामेदनीगंज के करीब लग्जरी वाहन के साथ कमांडो की वर्दी पहने असलहाधारी को देख सोमवार की शाम पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल रुक गए। तलाशी के दौरान असलहों के लाइसेंस कोई नहीं दिखा सका। जिसके बाद वाहन समेत सपा नेता को एसपी ने कोतवाली भेज दिया।
पुलिस के अनुसार कटरामेदनीगंज में सपा नेता अमित सिंह अपने निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ खड़े थे। बाडीगार्ड ने कमांडो लिखे कपड़े पहन रखे थे। सफारी पर विधानसभा सचिवालय का पास भी लगा था। यह देख उधर से गुजर रहे पुलिस अधीक्षक को शंका हुई। वह रुक गए और कमांडो असलहाधारियों की छानबीन करने लगे। उनके पास मिले पिस्टल समेत दूसरे असलहे का लाइसेंस नहीं था। लाइसेंसी पूर्व फौजी के बजाय असलहे दूसरे के हाथ में थे। चौकी प्रभारी कटरामेदनीगंज को बुलाकर एसपी ने सफारी समेत सपा नेता व उनके सुरक्षाकर्मियों को कोतवाली भेज दिया। नगर कोतवाल ने बताया कि असलहों को जब्त करते हुए कार को सीज कर दिया गया है। मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बाहर बरात निकलने की हो रही थी तैयारी, दूल्हे ने लगा ली फांसी
पृथ्वीगंज। बरात जाने से पहले ही दूल्हे ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने समय रहते उसे देख लिया और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। नगर कोतवाली के एक गांव के युवक की सोमवार को विवाह था। बरात जाने के लिए परिजन तैयारी कर रहे थे। डीजे पर युवक नाच रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार दूल्हा घर के भीतर कमरे में फांसी लगा लिया। इस बीच परिवार की महिला पहुंच गई। उसके शोर मचाने पर लोग दौड़े और दूल्हे को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



बस अड्डे से वसूली करने वाले पर मुकदमा, गिरफ्तार
प्रतापगढ़। भंगवा चुंगी पुलिस चौकी के सामने संचालित बस अड्डे से सवारियां बैठाकर वसूली करने वाले छन्ने को सोमवार की शाम कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि पकड़ा गया छन्ने केवल नंबर लगाता था। बस अड्डे का संचालन दूसरे लोग करते थे। उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नगर कोतवाल ने बताया कि जो मिला था उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। संवाद



आईजी ने किया एसपी कार्यालय व मानधाता थाने का निरीक्षण
प्रतापगढ़। पुलिस महानिरीक्षक चंद्रप्रकाश ने सोमवार की शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। आधुनिक व्यवस्था देख आईजी ने प्रसन्नता जताई। इसके बाद वह मानधाता थाने पहुंचे। जहां ई मालखाना देखकर मातहतों की पीठ थपथपाई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, एएसपी पूर्वी विद्यासागर मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed