फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SP- Shivpal targeted without taking the name of Raja Bhaiya

Pratapgarh News: सपा- राजा भैया का नाम लिए बिना शिवपाल ने साधा निशाना

Fri, 06 Oct 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 06 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
SP- Shivpal targeted without taking the name of Raja Bhaiya
सपा के दो दिवसीय कार्यकर्ता शिविर में शामिल होने आए सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने इशारे-इशारे में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया पर भी निशाना साधा। शिवपाल के इस बयान के बाद जिले की सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन

जीआईसी में आयोजित कार्यकर्ता शिविर में पहुंचे सपा नेता शिवपाल यादव ने पहले दिन बुधवार को कहा था कि कुछ दिनों के लिए वह शिथिल हो गए थे। जो नेताजी ने कहा, उसका पालन करते रहे। दूसरे दलों के लोग नेताजी के साथ रहे। इसके बाद भी कार्यकर्ताओं का शोषण हुआ। एकजुट रहें, किसी भी कीमत पर शोषण नहीं होने पाएगा। सपा की सरकार के दौरान कुछ दलों के लोगों ने बहुत फायदा उठाया। उसकी वजह से भी दिक्कत हुई है। अब अन्याय या उत्पीड़न नहीं हाेने पाएगा। शिवपाल ने कहा, वादा करते हैं, कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के खिलाफ वह संघर्ष को तैयार मिलेंगे। उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल है। सभी अपने-अपने सियासत हिसाब से इसका मतलब निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

चूंकि प्रदेश में सपा सरकार की मुलायम व अखिलेश की सरकार में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया भी शामिल थे। अब सपा व राजा भैया के बीच तल्खी बढ़ गई है। ऐसे में शिवपाल की इन बातों को लेकर सियासत गरमाती नजर आ रही है। राजा भैया से सपा की दूरी व गठबंधन को लेकर सपा मुखिया अखिलेश से सवाल हुआ तो वह भी सवाल को टालते हुए बोले, जो हैं उन्हीं के साथ चलते रहेंगे, आगे बढ़ते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed