{"_id":"5eea6a4d608c2b3aab3720a9","slug":"sp-office-jalanigam-duda-pwd-seal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसपी ऑफिस, जलनिगम, डूडा, सिंचाई और पीडब्लूडी हुआ सील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ऑफिस, जलनिगम, डूडा, सिंचाई और पीडब्लूडी हुआ सील
Thu, 18 Jun 2020 12:39 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग के बड़े अफसर के बेटे के कोरोना संक्रमित मिलने पर 250 मीटर परिधि में प्रशासन ने मंगलवार की रात इलाके को पूरी तरह सील कर दिया। कंटेनमेंट जोन की परिधि में एसपी ऑफिस, दीवानी परिसर, सिंचाई विभाग, डूडा कार्यालय, पीडब्लूडी, जलनिगम, इंडियन ओवरसीज बैंक, अंसारी नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। डीएम की मनाही के बाद भी पुलिस ने विकास भवन रोड को भी बंद कर दिया है। इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
कोरोना वायरस के संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सीएमओ आवास के 250 मीटर की परिधि को बुधवार को सील कर दिया। डीएम ने अपने आदेश में विकास भवन को जोड़ने वाली सड़क पर आवागमन जारी रहने की बात कही थी, मगर पुलिस प्रशासन ने बुधवार को उसे भी बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
इससे कटरामेदनीगंज और विकास भवन जाने वाले अफसरों को काफी परेशानी का सामना पड़ा। बुधवार को गाजी चौराहा से अल्का पेट्रोलपंप तक का रास्ता पूरी तरह बंद रहा। जिला जज ने दीवानी परिसर को मंगलवार को ही बंद कर दिया था।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
बुधवार को कंटेनमेंट जोन की परिधि में आने वाले एसपी ऑफिस, दीवानी परिसर, सिंचाई विभाग, डूडा कार्यालय, पीडब्लूडी, जलनिगम, इंडियन ओवरसीज बैंक, अंसारी नर्सिंग होम को सील कर दिया गया। दोनों बैरियर पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।