{"_id":"5b73141542c792783e2af57a","slug":"sp-leader-shot-dead-in-pratapgarh2","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में सपा नेता की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में सपा नेता की गोली मारकर हत्या
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
news
- फोटो : pratpgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में अंतू थाना क्षेत्र के पूरेअंती में मंगलवार सुबह सपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद जमकर बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने कई जगहों पर जाम लगा दिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। बिहारगंज में जाम हटाने पहुंची पुलिस पर उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया, जिससे एसओ अंतू व दो दरोगा घायल हो गए। गुस्साई पुलिस ने भी लाठियां भांजीं। सुबह दस बजे से लगा जाम शाम करीब साढ़े चार बजे खत्म हुआ। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हत्याकांड के पीछे पंचायत चुनाव और कोटे का विवाद सामने आया है।
अंतू थाना क्षेत्र के लोहंगपुर निवासी हरिश्चंद्र सिंह (50) पुत्र राम सिंह सपा के लोहंगपुर सेक्टर प्रभारी थे। उनका लकड़ी का व्यवसाय है और गांव के पास ही उनकी फर्नीचर की दुकान है। मंगलवार की सुबह वह अपने मजदूरों को बंडाखुटार आरा मशीन पर भेजने के बाद पूरे अंती के प्रधान राजकुमार यादव उर्फ राजू से मिलने पहुंचे। अपने निर्माणाधीन मकान के लिए मोरंग व सीमेंट भेजवाने की बात कहते हुए राजू को 5 हजार रुपये देकर बाइक से गड़वारा की ओर निकले।
प्राथमिक विद्यालय पहुंचने के पहले ही उन्होंने साथ चल रहे दयासिंह चौहान को रामबली के यहां से 8 हजार रुपये लेने के लिए उसके घर भेज दिया और खुद बाइक लेकर सड़क पर ही खड़े रहे। इसी दौरान दो पल्सर सवार 4 नकाबपोश बदमाश पहुंचे और हरिश्चंद्र के सीने व दाहिने हाथ में गोली मारकर गड़वारा की ओर भाग निकले। आनन-फानन में प्रधान राजकुमार उर्फ राजू घायल हरिश्चंद्र को लेकर जिला अस्पताल भागे। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही बड़ी तादाद में सपाई व ग्रामीणों के साथ परिजन अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
अस्पताल में पुलिस अधिकारियों से लोगों की शव को कब्जे में लेने के लिए तकरार हो गई। आक्रोशित लोगों ने चिलबिला-अंतू रोड पर बिहारगंज और गायघाट रोड पर सई पुल के पास जाम लगा दिया। हत्या के बाद बवाल की खबर पर आईजी मोहित अग्रवाल जिला अस्पताल पहुंचे। परिवार के लोगों से बातचीत के बाद मातहतों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया। दूसरी ओर बिहारगंज बाजार में जाम लगाए लोगों को खदेड़ने के लिए अंतू पुलिस ने लाठियां पटकनी शुरू कर दीं। इस पर उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। लाठी-डंडे लेकर पुलिस को दौड़ा लिया। यह देख पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। पथराव में एसओ अंतू संजय यादव, दरोगा राजेश कुमार और उपनिरीक्षक संदीप सिंह घायल हो गए। बवाल के चलते दुकानें बंद हो गईं। सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंची और बवालियों पर लाठीचार्ज कर बिहारगंज बाजार में जाम खुलवाया। अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार, एसडीएम सदर एसपी सिंह, एएसपी पूवी पूर्णेंदु सिंह, एएसपी पश्चिमी शिवाजी शुक्ला, सीओ सिटी, अंजनी राय, सीओ पट्टी जीडी मिश्रा, सीओ लालगंज ओपी दुबे और 10 थानों की फोर्स बिहारगंज से लेकर लोहंगपुर तक डटी रही। एडीएम ने परिवार के लोगों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ। मृतक के बेटे चंदन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आममऊ ककरहा निवासी आसद अली उर्फ मुन्ना, उसके भाई बबलू, बेटे महरोज व लोहंगपुर निवासी अवधेश मिश्रा और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।