Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The bride arrived at the groom's house with a wedding procession (baraat).

प्रतापगढ़ : बरात लेकर दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन, वर पक्ष के लोगों ने की अगवानी, धूमधाम से हुई शादी

Mon, 23 Nov 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2026 11:32 PM IST
सार

मानधाता थाना क्षेत्र के कैलाकला गांव में हुई शादी की इलाके में चर्चा रही। 50 किमी की दूरी तय कर दुल्हन करीब 100 बरातियों के साथ दूल्हे के घर शादी करने पहुंच गई। वैदिक मंत्रों को बीच दोनों ने फेरे लिए।

विज्ञापन
The bride arrived at the groom's house with a wedding procession (baraat).
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social media

विस्तार

मानधाता थाना क्षेत्र के कैलाकला गांव में हुई शादी की इलाके में चर्चा रही। 50 किमी की दूरी तय कर दुल्हन करीब 100 बरातियों के साथ दूल्हे के घर शादी करने पहुंच गई। वैदिक मंत्रों को बीच दोनों ने फेरे लिए।

विज्ञापन

 

कैलाकला गांव के रामफल प्रजापति के बेटे सर्वेश की शादी महेशगंज के फतूहाबाद निवासी शिवपूजन की बेटी खुशी के साथ तय हुई थी। वधू पक्ष से बरात आने की तैयारी पहले से चल रही थी। रविवार को बरात आते ही वर पक्ष के लोगों ने आगवानी की।

विज्ञापन

 

दुल्हन के बरात लेकर दूल्हे के घर आने की चर्चा इलाके में शुरू हो गई। नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। बुजुर्गों ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार दुल्हन को बरात लाते हुए देखा है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि दोनों पक्ष ने शादी पर सहमति जताई। पिता रामफल प्रजापति ने बताया कि दोनों पक्ष के सहमति पर शादी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी को यादगार बनाना चाहती थी दुल्हन
 

दुल्हन खुशी अपनी शादी को यादगार बनाना चाहती थीं। शादी तय होने के बाद खुशी ने अपने मंगेतर सर्वेश से बात की कि वह खुद बरात लेकर आएंगी। सर्वेश ने यह बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने सहमति दे दी। खुशी ने बताया कि रविवार को वह 100 बरातियों को लेकर बैंड बाजे के साथ पति के घर शादी करने पहुंची थी। पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी हुई। सुबह साथ आए बराती विदाई के बाद घर चले गए। खुशी ने बताया कि अब चलन बढ़ा है कि लड़के वाले लड़की वालों को अपने घर के आसपास बुलाकर मैरिज हॉल में शादी करते है। ये सोचकर मन में ख्याल आया कि क्यों न बरात लेकर ही मंगेतर के घर चला जाए।

---
दुल्हन के पिता हैं फर्नीचर कारोबारी

महेशगंज के फतुहाबाद निवासी शिवपूजन प्रजापति फर्नीचर कारोबारी हैं। परिवार में पत्नी ममता देवी, दो बेटियां शिवानी और खुशी हैं। दो बेटे रितेश और रजनीश हैं। शिवानी की शादी हो चुकी है। खुशी ने स्नातक किया है। उन्होंने बेटी खुशी की शादी कैलाकला गांव निवासी सफाई कर्मी रामफल प्रजापति के बेटे सर्वेश से की है। रामफल की पत्नी आशा देवी और छोटा बेटा छोटू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed