{"_id":"6263110f17fcc15c6a5d054f","slug":"sp-leader-absconding-leaving-home-police-engaged-in-search-pratapgarh-news-ald3314969116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता घर छोड़कर फरार, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता घर छोड़कर फरार, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
लालगंज के बहुचरा में विश्वनाथगंज से सपा प्रत्याशी रहे सौरभ सिंह की तलाश में पहुंची पुलिस। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
पत्नी को जान से मारने का प्रयास करने के मामले में केस दर्ज होने के बाद विधानसभा चुनाव में विश्वनाथगंज से सपा प्रत्याशी रहे सौरभ सिंह परिवार समेत घर छोड़कर फरार हो गए हैं। शुक्रवार को उनकी तलाश में पुलिस घर पहुंची लेकिन, कोई नहीं मिला। पुलिस सरगर्मी से उनकी तलाश कर रही है।
इटावा जनपद के चकरनगर पालीधार निवासी नरेंद्र सिंह चौहान ने अपनी बेटी सुनैना की शादी वर्ष 2017 में लालगंज कोतवाली के बहुचरा निवासी सौरभ सिंह के साथ की थी। सौरभ सिंह को बीते विधानसभा चुनाव में सपा ने विश्वनाथगंज विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था। सुनैना ने बृहस्पतिवार को लालगंज कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पति सौरभ सिंह के साथ उनके माता-पिता दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित करते हैं। इससे परेशान होकर वह मायके चली गई थी।
बुधवार को अपने भाई के साथ लौटकर आईं तो ससुरालीजनों ने पिटाई कर घर से भगा दिया। सूचना पर जब भाई रोहित सिंह पहुंचा तो उसे भी पीटा। सुनैना के मुताबिक सौरभ सिंह ने उसे जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। पुलिस ने सुनैना की तहरीर पर सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। सपा नेता परिवार समेत घर छोड़कर फरार हो गए हैं। सीओ लालगंज राममूरत सोनकर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।