फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SP encouraged anarchy and familism in the state: Subrata Pathak

सपा ने प्रदेश में अराजकता व परिवारवाद को दिया बढ़ावा: सुब्रत पाठक

Mon, 03 Jan 2022 08:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
SP encouraged anarchy and familism in the state: Subrata Pathak
कटरामेदनीगंज के मानसरोवर में भाजयुमो द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में जुटे कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
भाजपा युवा मोर्चा की ओर से कटरामेदनीगंज स्थित एक मैरिज हॉल में सोमवार को युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। वहीं युवाओं की एकजुटता पर बल दिया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री व कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि हमारी पार्टी ने देश की धरोहरों को सजाने और संवारने का काम किया है।
विज्ञापन

इसका प्रमाण आज विश्व पटल पर दिख रहा है। समाजवादी पार्टी ने देश व प्रदेश में अराजकता फैलाने और परिवारवाद को बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद और भाई-भतीजावाद को बढ़ावा नहीं देती। भाजपा की सरकार पूरा जोर विकास पर देती है। प्रतापगढ़ इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार जनता के हित और विकास को ध्यान में रखकर काम कर रही है। सपा के शासन मे पूरे प्रदेश में फैले गुंडाराज, माफिया और दंगाइयों पर लगाम लगाई गई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्या ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार में सभी वर्गों के लोग खुश हैं। विधायक धीरज ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी ने प्रदेश सरकार व केंद्र की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र व संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौरव वत्स, मीडिया प्रभारी गिरीश पांडेय गोलू, छोटे सरकार आदि मौजूद रहे।

टिकट के दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन, दिखी युवाओं की भीड़
युवा सम्मेलन में टिकट के दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन किया। इससे युवा सम्मेलन में युवाओं की भारी भीड़ दिखी। टिकट के दावेदारों के साथ युवाओं की भीड़ नारेबाजी करते हुए कार्यस्थल पर पहुंची। पूरा परिसर युवाओं से भरा हुआ था। सभी अपने-अपने नेताओं की जय-जयकार कर रहे थे।

कटरामेदनीगंज के मानसरोवर में भाजयुमो द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में भाजपा प्रदेश महामंत्री सा?

कटरामेदनीगंज के मानसरोवर में भाजयुमो द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में भाजपा प्रदेश महामंत्री सा?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed