फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SP District President surrendered in court, sent to jail

सपा जिलाध्यक्ष ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे गए जेल

Tue, 02 Nov 2021 11:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
SP District President surrendered in court, sent to jail
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिला न्यायालय जेल जाने को पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने मंगलवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिली थी, मगर सुप्रीम के खारिज करने पर उन्होंने सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष पर पिछले साल मानिकपुर थाना क्षेत्र की दलित महिला ने उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जनपद न्यायालय से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद सपा जिलाध्यक्ष को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। पीड़ित दलित महिला के पक्ष के अधिवक्ता की पैरवी पर सुनवाई कर सुप्रीम कोर्ट ने सपा जिलाध्यक्ष की जमानत निरस्त करते हुए 15 दिन के भीतर जिले की कोर्ट में सरेंडर करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर छविनाथ यादव ने मंगलवार को विशेष अपर सत्र न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट की कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। सपा जिलाध्यक्ष के आत्मसमर्पण के दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा जिलाध्यक्ष के कोर्ट में सरेंडर की जानकारी पुलिस को पहले से थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस के आला अफसरों सहित भारी संख्या में सिपाहियों की तैनाती कोर्ट के गेट पर रही। करीब 11 बजे सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव समर्थकों संग कोर्ट परिसर के बाहर पहुंचे। यहां मौजूद पुलिस टीम ने समर्थकों की भीड़ को रोक कर सपा जिलाध्यक्ष व उनके अधिवक्ताओं को प्रवेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed