फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SP District President accused of hatching conspiracy to register fake case

सपा जिलाध्यक्ष ने लगाया फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के लिए षड़यंत्र रचने का आरोप 

Mon, 02 Mar 2020 01:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Mar 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
SP District President accused of hatching conspiracy to register fake case
ऑडियो वायरल
सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने जिले के एक रसूखदार नेता पर फर्जी मुकदमे में फंसाने का षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया है। रविवार की शाम उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी बात कही।
विज्ञापन


इसमें लिखा है कि एक लड़की को मोहरा बनाकर हमारे परिवार और भाई को फंसाने की साजिश रची जा रही है। इसके पहले शनिवार की शाम को कई ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। दावा किया गया कि इसमें सपा जिलाध्यक्ष किसी महिला से अश्लील बातें कर रहे हैं। इसको लेकर पूरे दिन चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। 
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेंटी गांव निवासी छविनाथ यादव समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने रविवार को फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर खलबली मचा दी। इसमें उन्होंने एक कद्दावर विधायक पर एक लड़की को मोहरा बनाकर मुकदमा दर्ज कराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पोस्ट में कहा है कि उन्हें, उनके परिवार और छोटे भाई को राजनीतिक लड़ाई के चलते मुकदमे में फंसाना चाहते हैं। इससे उनकी हताशा साफ नजर आती है। यह भी कहा है कि उनके पदाधिकारियों के काले कारनामों का सबूत मेरे पास भी हैं।

अगर उन्हें और उनके परिवार को कुछ भी होता है इसके जिम्मेदार वही होंगे। इसके पूर्व शनिवार की शाम सोशल मीडिया पर कुछ ऑडियो वायरल हुए थे। दावा किया गया कि यह ऑडियो सपा जिलाध्यक्ष का महिलाओं से अश्लील बातचीत का है।

बातचीत में कथित तौर पर वह महिला से कई अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ कर रहे हैं। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद सपा जिलाध्यक्ष ने शाम को फेसबुक पर षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया है। 


एक लड़की से मेरे छोटे भाई के संबंध होने की बात कही जा रही है, जो मेरी जानकारी में नहीं है। लड़की हमारे भाई के बारे में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है लेकिन उस पर दबाव बनाने के लिए उसे कोठी में बैठाया गया है। छविनाथ यादव, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed