{"_id":"5daa00e08ebc3e93c1261a9c","slug":"sp-bsp-gives-protection-to-criminals-brijesh-pathak-pratapgarh-news-ald257905875","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा ने दिया अपराधियों को संरक्षण : बृजेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-बसपा ने दिया अपराधियों को संरक्षण : बृजेश पाठक
विज्ञापन
मीराभवन स्थित काम्पलेक्स में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में बोलते कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक।
- फोटो : PRATAPGARH
मोदी सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए हटाकर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया है। देश में दो विधान व दो निशान को खत्म कर आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है। इससे भाजपा की राजनीति का नजरिया स्पष्ट है। यह बातें शुक्रवार को सेनानी भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहीं।
उन्होंने कहा कि सपा व बसपा जाति-पात की राजनीति करती हैं। अपराधियों को शरण देती हैं। मगर 2014 में केंद्र की भाजपा व 2017 में सत्ता में आई योगी सरकार ने जाति-पात, भेदभाव की राजनीति से हटकर सर्व समाज को विकास की मुख्यधारा में लाने का कार्य किया है। अपराधियों का समर्थन नहीं बल्कि उन्हें हवालात का रास्ता दिखाया।
वांछितों के साथ भाजपा के पदाधिकारियों का संबंध नहीं है। हालांकि सुप्रीमकोर्ट की टिप्पणी ..यूपी में जंगलराज है, पर पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने इससे कन्नी काट ली। इसके बाद पत्रकारों ने सदर सीट पर प्रदेश के मंत्रियों एवं आला पदाधिकारियों के जमावाड़े का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ पार्टी के लिए बहुत ही अहम है।
विज्ञापन
पार्टी का बहुत ही लगाव है। इसका मुख्य कारण यह भी है। वन विभाग द्वारा आंवला किसानों के शोषण के सवाल पर कहा कि जांच में यदि यह सही पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस अवसर पर भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता, शिवप्रकाश सेनानी, मंत्री प्रतिनिधि दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।