{"_id":"602c1e9f8ebc3ee92106018a","slug":"sound-on-vasant-panchami-worshiped-goddess-of-knowledge-pratapgarh-news-ald299428599","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी पर सुर साधना, पूजी गईं ज्ञान की देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी पर सुर साधना, पूजी गईं ज्ञान की देवी
विज्ञापन
वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी पर सामूहिक हवन करते शिक्षक व बच्चे।
- फोटो : PRATAPGARH
मंगलवार को जिलेभर में वसंत पंचमी के महापर्व पर ज्ञान की देवी मां वीणावादिनी का विधि-विधान से पूजन किया गया। जगह-जगह पूजन-अर्चन के साथ ही वसंत उत्सव का कार्यक्रम आयोजित हुआ। चहुंओर वसंत का उल्लास दिखा। शहर के मकंद्रूगंज स्थित मातनहेलिया आवास पर पाथेय सामाजिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक विकास एवं शोध संस्थान द्वारा वसंत उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
मां सरस्वती का विधि-विधान से पूजन-अर्चन हुआ। महाआरती में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। युवा कलाकारों ने भक्तिमय गीतों से पूरा वातावरण देवीमय बना दिया। कार्यक्रम की आयोजक डा. शिवानी मातनहेलिया ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
चिलबिला स्थित मधुकर संगीत महाविद्यालय में भी वसंत उत्सव का कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत के माध्यम से मां वाणीवादिनी की पूजा की। संस्थापक विनयप्रिय त्रिपाठी ने सभी को शुुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
शारदा संगीत महाविद्यालय में वसंत उत्सव का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं व संगीतकारों ने भजन, कीर्तन तथा लोकगीत की प्रस्तुति कर पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया।
समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सुधा ओझा, साक्षी ऊमरवैश्य, सुमेधा श्रीवास्तव, श्रीमती प्रियंका सिंह, अंकिता सिंह, डॉक्टर बालेश्वर सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष राजाराम पांडे, मुरलीधर केसरवानी, मंत्री प्रतिनिधि दिनेश शर्मा व डॉ. दयाराम मौर्य रत्न को सम्मानित किया। आयोजक आनंद मोहन ओझा ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर राकेश कनौजिया, श्रीनाथ मौर्य, चंद्रभान सिंह, डॉक्टर साहिदा, रामसजीवन मौर्य, ऐश्वर्या पांडे, मानस, ममता त्रिपाठी, रितिका मौर्य आदि मौजूद रहीं।
वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी पर्व पर मां सरस्वती का विधि-विधान से पूजन हुआ। निदेशक राकेश सिंह एवं अलका सिंह ने बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ मां सरस्वती की पूजा की। शिक्षिका रश्मि, रोशनी, प्रिया, संगीता आदि ने देवी गीत प्रस्तुत किया।
श्री भट्ट ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में गायत्री मंदिर रूपापुर में पूर्व मंत्री बृजेश शर्मा ने मां सरस्वती का विधि-विधान से पूजन किया। इस अवसर पर पंडित सुरेंद्र शर्मा, प्रमोद पांडेय, रूप नारायण शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, विद्या भूषण शर्मा, मनोज राय आदि मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर चिलबिला में भी वसंतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुरारीलाल, पिंकी पांडेय, नेहा तिवारी, सविता पांडेय, लक्ष्मी तिवारी, नीरज तिवारी आदि मौजूद रहे।
ज्ञानवान बनाती हैं मां सरस्वती: श्याम शंकर
आचार्य सदाशिव शिक्षा संस्थान खरहर में वसंतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समाज के कल्याण व अज्ञानता को दूर करने के लिए यज्ञकुंड में आहूतियां डाली गईं। प्रबंधक श्यामशंकर उपाध्याय ने कहा कि वीणावादिनी मां सरस्वती ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी हैं।
उनके पूजन से अज्ञानता दूर होती है। इस अवसर पर प्रीती मिश्रा, अश्विनी पाल, सरिता मौर्या, गायत्री तिवारी आदि मौजूद रहीं। उधर, विकासखंड संडवा चंडिका अंतर्गत तारनपुर में स्थित यशोदा नंदन हरिवंश महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के डीएलएड विभाग के छात्र-छात्राओं ने विभागाध्यक्ष डॉक्टर बृजेश कुमार के नेतृत्व में मां सरस्वती की पूजा की।
महामाया धाम में प्रसाद के लिए उमड़े लोग
महामाया धाम खूझी कला के नौवें वार्षिक उत्सव में आयोजित भंडारे का महाप्रसाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। जय माता दी के जयकारे से पूरा धाम गूंज उठा। देरशाम तक भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोग जुटे रहे। मंगलवार की सुबह नौ बजे से देर शाम तक महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहा। देवी जागरण में देवी गीत की प्रस्तुति की गई।
हवन यज्ञ के बाद ग्यारह कन्याओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने के बाद भंडारे का कार्यक्रम शुरू हुआ। आयोजक फूलचंद मिश्रा, पहलवान तिवारी विकास गुप्ता, सोनू गुप्ता, मनोज कुमार, विनोद तिवारी, सुधाकर सिंह, अरुण सिंह, कमलेश तिवारी, कल्लू तिवारी, कृष्णकांत मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।

सेनानी पैलेस में अखिल भारतीय ब्राम्हण परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद?- फोटो : PRATAPGARH

सरस्वती शिशु मंदिर चिलबिला में बसंत पंचमी पर सामूहिक हवन करते शिक्षक।- फोटो : PRATAPGARH