प्रतापगढ़ : बेटे ने ही मां के दामन को बताया दागदार, साथ रहने से किया इनकार
घर पर उसके पिता, तीन बच्चे और पत्नी रहती थी। बीते 15 अगस्त को उसकी पत्नी छोटे बेटे के साथ कहीं चली गई। इसके बाद उसने पति को फोनकर बताया कि उसे कोई अगवा कर ले आया है और पीट रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पति और बच्चों को छोड़कर दूसरे के साथ रह रही महिला के साथ उसके ग्यारह साल के बेटे ने रहने से इनकार कर दिया। मामले को लेकर बुधवार को कुंडा कोतवाली में हुई पंचायत में उसने मां के चरित्र पर ही सवाल खड़े कर दिए। उसकी बातें सुन लोग अवाक रह गए। कुंडा कोतवाली के दिलेरगंज गांव निवासी एक युवक कामकाज के सिलसिले में दिल्ली रहता है। घर पर उसके पिता, तीन बच्चे और पत्नी रहती थी। बीते 15 अगस्त को उसकी पत्नी छोटे बेटे के साथ कहीं चली गई। इसके बाद उसने पति को फोनकर बताया कि उसे कोई अगवा कर ले आया है और पीट रहा है।
इस पर पति डर गया और कुंडा पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। पुलिस ने दबाव बनाया तो बुधवार को युवक की पत्नी थाने पहुंची और बताया कि वह अपने रिश्तेदार के साथ प्रतापगढ़ में रह रही है और वहीं रहेगी। इस पर पुलिस ने उसके पति बच्चों सहित अन्य परिजनों को बुलाया। बच्चों को रखने पर बातचीत शुरू हुई तो ग्यारह साल के बड़े बेटे ने मां के चरित्र पर सवाल उठाते हुए साथ रहने से इनकार कर दिया। काफी देर की बातचीत के बाद छोटे बेटे को महिला के साथ भेजा गया।