फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Son-in-law killed mother-in-law for four lakh rupees

Pratapgarh News: चार लाख रुपये के लिए दामाद ने कर दी सास की हत्या

Sat, 24 Dec 2022 06:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law killed mother-in-law for four lakh rupees
Son-in-law killed mother-in-law for four lakh rupees
सास से लिए गए चार लाख रुपये न लौटाने के लिए दामाद ने ही सास की हत्या कर दी। इस मामले में बेटी ने गांव के ही चार लोगों पर भूमि विवाद का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान पुलिस को दामाद की भूमिका संदिग्ध लगी थी। आरोपी शंका के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नेवादा खुर्द गांव निवासी रामकली सरोज (65) की हत्या कर शव ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सड़क के किनारे फेंका गया था। शव की शिनाख्त के बाद रामकली की बेटी ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ भूमि विवाद में हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को विवेचना के दौरान मृतका के दामाद व वादी के पति दिनेशचंद्र सरोज निवासी लालूपट्टी थाना संग्रामगढ़ की भूमिका संदिग्ध लगी।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो जानकारी हुई कि दामाद ने सास से चार लाख रुपये उधार लिए थे। पैसे को वापस न करने पड़े, इसके चलते उसने अपनी सास की हत्या कर शव को ऊंचाहार में फेंक दिया छा। इसके बाद अपनी पत्नी सुनीता को भ्रमित करके गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की तीन अन्य बेटियों ने पुलिस को रुपये लेने की बात पुष्टि की। पुलिस हत्यारोपी दामाद दिनेशचंद्र सरोज की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। शुक्रवार की सुबह संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष ने आरोपी दामाद को घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद वह टूट गया और सास की हत्या का जुर्म स्वीकार करते हुए वजह भी बताई। लिखा पढ़ी के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed