फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Son carrying food for hospitalized mother dies in accident

अस्पताल में भर्ती मां के लिए खाना लेकर जा रहे बेटे की हादसे में मौत

Tue, 14 Jun 2022 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Son carrying food for hospitalized mother dies in accident
मृतक प्रिंस वर्मा। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रामगंज नहर पर बाइक सवार किशोर को अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसा सोमवार शाम पांच बजे उस वक्त हुआ जब वह ढकवा स्थित अस्पताल में भर्ती अपनी मां के लिए खाना लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर मुस्तरका निवासी राजेश वर्मा की पत्नी का ऑपरेशन ढकवा स्थित एक नर्सिंगहोम में हुआ है। उनका बेटा प्रिंस (14) सोमवार शाम करीब पांच बजे मां के लिए खाना लेकर बाइक से अस्पताल जा रहा था। रास्ते में रामगंज नहर पर अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन भागकर मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed