{"_id":"61799dbe49bc7a42df649bd1","slug":"soldier-died-during-treatment-last-farewell-with-respect-pratapgarh-news-ald3191878161","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के दौरान सैनिक की मौत , सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के दौरान सैनिक की मौत , सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
मृत बीएसएफ का जवान कमल कुमार सिंह। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
दिल्ली में इलाज के दौरान बीएसएफ के जवान का निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। सम्मान के साथ घर से निकली शवयात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। हर कोई सैनिक की सादगी पर चर्चा करता रहा। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के धनगढ़ निवासी कमल सिंह (49) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बीएसएफ में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात थे।
दो माह पहले ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत खराब हुई। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन व सैनिक बुधवार को उनका शव लेकर गांव पहुंचे। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पत्नी अनुराधा, बेटी चेतना , बेटा अमन और बेटी एकता का रो-रोकर बुरा हाल था।
शव के साथ छत्तीसगढ़ बटालियन 132 के रमेश कुमार द्विवेदी भी आए थे। पुलिस लाइन से आए पुलिसकर्मियों ने अंतिम विदाई के पहले सलामी दी। पट्टी कोतवाल गांव में मौजूद रहे। जबकि तहसील प्रशासन ने दूरी बनाए रखी। जिससे लोगों में नाराजगी दिखी।

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के धनगढ़ में बीएसएफ के जवान का शव पहुंचने पर बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन