फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Solar pumps will be installed in the fields of 36 farmers under PM Kusum Yojana.

Pratapgarh News: पीएम कुसुम योजना से 36 किसानों खेतों में लगाए जाएंगे सोलर पंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Solar pumps will be installed in the fields of 36 farmers under PM Kusum Yojana.
पीएम कुसुम योजना के तहत जिले के किसानों के खेतों में जल्द ही सोलर पंप लगाए जाएंगे। उप्र नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) के परियोजना प्रभारी ने सोलर पंप लगाने के लिए 36 किसानाें की अंतिम सूची तैयार की है। जिले के तीन किसानों के खेतों में सोलर पंप लगाए जा चुके हैं। वहीं 15 किसानों के खेतों में सोलर पंप लगाने का कार्य चल रहा है। योजना के तहत उन्हीं किसानों को लाभ दिया गया है जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन के बाद 10 फीसदी कृषक अंश का भुगतान किया।
विज्ञापन

जून 2023 से अब तक योजना के तहत करीब 700 किसानों ने सोलर पंप लगाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। किसानों को बिजली बिल से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम कुसुम सोलर सब्सिडी योजना की जून 2023 में शुरू की थी। योजना के तहत सोलर पंप लगवाने पर केंद्र सरकार 30 फीसदी व राज्य सरकार 60 फीसदी अनुदान देती है। जबकि किसानों को 10 फीसदी कृषक अंश का भुगतान करना होता है। योजना के तहत तीन, पांच व साढ़े सात एचपी के सोलर पंप लगवाए जाएंगे। योजना से लाभान्वित होने के लिए किसानों के पास निर्धारित क्षमता का बिजली कनेक्शन और मीटर लगा होना अनिवार्य है। परियोजना प्रभारी यूपीनेडा अशोक कुमार ने बताया कि सोलर पंप लगाने के लिए 36 किसानों की अंतिम सूची तैयार की गई है। सूची में चयनित सभी किसानों के खेतों में जल्द ही सोलर पंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

ऐसे मिलेगा योजना का लाभ
यूपीनेडा के परियोजना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को डब्ल्यू डब्लयू डब्लयू डॉट एमएनआरई डॉट जीओवी डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के समय मांगे गए सभी दस्तावेज को अपलोड करना होगा। आवेदन जमा होने के बाद किसान को पंजीयन रसीद मिलेगी। सोलर पंप के लिए खेतों का भौतिक परीक्षण होने के बाद 10 फीसदी कृषक अंश जमा करना होगा। इसके बाद नामित कार्यदायी संस्था किसानों के खेतों में सोलर पंप लगवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंप की क्षमता-सोलर प्लांट की क्षमता- केंद्र से अनुदान-राज्य से अनुदान- कुल अनुदान- कृषक अंशदान
-तीन एचपी-4.5 किलोवाट- 79,632 रुपये -159263 रुपये -238895 रुपये -26544 रुपये
-पांच एचपी-7.5 किलोवाट-12,8025 रुपये-25,6050 रुपये-384075 रुपये-42675 रुपये
-7.5 एचपी-11.2 किलोवाट- 18,7173 रुपये-374345 रुपये-561518 रुपये-62391 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed