{"_id":"6259722eb9475bb2fc01b0bd79192137","slug":"so-failed-to-fire-kohndur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर करने में फेल हो गए एसओ कोहंड़ौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर करने में फेल हो गए एसओ कोहंड़ौर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 22 Aug 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। अपराधियों से मुकाबला करने के लिए नौ थानेदारों की शुक्रवार को पुलिस लाइन में परीक्षा ली गई। सभी से थानों पर मौजूद असलहों से फायर कराया गया। कोहंड़ौर एसओ परीक्षा में फेल हो गए।
पुलिस लाइन में शुक्रवार को पूर्वी क्षेत्र के नौ थानेदारों को तलब किया गया। एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह की मौजूदगी में थानेदारों ने असलहों का प्रदर्शन किया। कोहंड़ौर एसओ शिवाकांत तिवारी इस परीक्षा में फेल हो गए। जबकि नगर कोतवाल अनिल कुमार समेत अन्य थानेदारों से टियर गैस गन, चिली स्प्रे, चिली गन, स्मोक ग्रेनेड, स्टेन ग्रेनेड चलवाकर परीक्षा ली गई।
कई थानेदारों ने पुलिसकर्मियों से असलहे चलवाने का प्रयास किया, लेकिन एएसपी ने थानेदारों को ही असलहों को चलाने के लिए कहा। इसके अलावा सभी असलहों की साफ सफाई भी आरआई की मौजूदगी में कराई गई। दूसरे दिन के प्रशिक्षण में पश्चिमी क्षेत्र के थानेदारों को बुलाया गया है।