{"_id":"8fcf3446e1ce61759bd5571ee9d8c281","slug":"snvidakarmion-the-procession-out-blew-mannequin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदाकर्मियों ने निकाला जुलूस, फूंका पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदाकर्मियों ने निकाला जुलूस, फूंका पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Fri, 03 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। मांगों को लेकर भंगवा चुंगी स्थित विद्युत एक्सईएन कार्यालय में बिजली कर्मचारी संघ का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को धरनास्थल से निकला जुलूस अंबेडकर चौराहे पर पहुंचा। यहां पर कर्मियों ने बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि अधिकारियों एवं संविदा एजेंसी में मिलीभगत है। हर माह एक कर्मचारी औसतन सुरक्षा के इंतजाम न होने से असामयिक मौत का शिकार हो रहा है।
अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। नेताओं ने कहा कि बिना निर्णायक स्थिति के आंदोलन वापस नहीं होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष हेमंत नंदन ओझा, संरक्षक आरके पाल, संदीप तिवारी, विजय बहादुर, महेश कुमार, मो.लतीफ, देशराज, लालचंद्र, रामलखन आदि रहे।