फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Slow pace of OTS, could not cross 15 percent target even last time

Pratapgarh News: ओटीएस की धीमी रफ्तार, पिछली बार भी नहीं कर पाई 15 फीसदी लक्ष्य पार

Wed, 29 Nov 2023 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 29 Nov 2023 09:03 PM IST
विज्ञापन
Slow pace of OTS, could not cross 15 percent target even last time
शासन की पहल पर विद्युत उपभोक्ताओं के लिए 8 नवंबर से शुरू एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की रफ्तार सुस्त है। जिले में करीब 4 लाख 36 हजार बकाएदार है, लेकिन योजना का लाभ 22 हजार 104 लोगों ने लिया है। बुधवार तक इन पांच फीसदी उपभोक्ताओं ने 18 करोड़ तीन लाख रुपये बकाया जमा किया। जबकि जिले में बिजली उपभोक्ताओं पर करीब 225 करोड़ रुपये का बकाया है।
विज्ञापन


विभागीय आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल 2021 में ओटीएस का कुल 15 फीसदी उपभोक्ताओं ने लाभ लिया था। वसूली की स्थिति को देखते हुए इस बार भी वसूली पिछली बार की तरह ही रह सकती है। योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले, इसके लिए बिजली विभाग के अधिकारी ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को योजना का लाभ बता रहे हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लाउडस्पीकर से प्रचार और पंफलेट वितरित कर योजना की जानकारी दी जा रही है। तमाम प्रयास के बाद भी छोटे ही नहीं, बड़े बकाएदार भी योजना का लाभ लेने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन




जिले में 4 लाख 36 हजार उपभोक्ताओं पर करीब 225 करोड़ का बकाया है। 28 नवंबर तक 22 हजार 104 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेते हुए 18 करोड़ 3 लाख रुपये विभाग के खाते के खाते में जमा कराए। अन्य बकाएदारों को विभाग ने ओटीएस में पंजीकृत कर दिया, लेकिन अभी 95 फीसदी उपभोक्ताओं ने एक रुपये नहीं जमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओटीएस योजना के तहत 30 नवंबर तक शत प्रतिशत ब्याज पर छूट है। लाभ मिलने में सिर्फ 24 घंटे शेष हैं, लेकिन बकाएदार योजना के तहत भुगतान करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।



अफसरों के मुताबिक 1 से 15 दिसंबर तक एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को सिर्फ 90 प्रतिशत ही छूट मिलेगी। जबकि दो किलोवाट व उससे ऊपर के उपभोक्ताओं को 80 प्रतिशत छूट मिलेगी।

---



निजी नलकूप पर माफ हो जाएगा बिजली बिल

एकमुश्त समाधान योजना के तहत निजी नलकूप संचालकों को 31 मार्च 2023 तक ही बिल अदा करना होगा। बिल जमा करने के बाद निजी नलकूप पर बिल माफ कर दिया जाएगा। निजी नलकूप के तहत जिले में 12 हजार 105 उपभोक्ता पंजीकृत हैं।




--

विभाग एक मुश्त समाधान योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करा रहा है। इसके बावजूद उपभोक्ता योजना का लाभ लेने के लिए तैयार नहीं है। जबकि इस योजना से उनका ब्याज माफ हो जाएगा। सिर्फ बकाया बिल की मूल राशि ही जमा करनी होगी। पिछले साल सिर्फ 15 फीसदी उपभोक्ताओं ने ओटीएस का लाभ लिया था, इस बार भी आंकड़ा इसी के आसपास रह सकता है।



इं.सत्यपाल, अधिक्षण अभियंता।


---

किसी डिविजन में कितना जमा हुआ बिल



--------------------------------------------------

डिविजन - बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या - प्राप्त राजस्व(करोड़ में)



--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

सदर - 7,810 - 6.43



कुंडा - 6,540 - 6.06

लालगंज - 5, 134 - 3.58



रानीगंज - 2620 - 1.96
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed