{"_id":"66a2b9fb55113985660c6454","slug":"slogans-raised-against-sdm-sadar-returned-amid-protests-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-121429-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: एसडीएम सदर के खिलाफ नारेबाजी, विरोध के बीच लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: एसडीएम सदर के खिलाफ नारेबाजी, विरोध के बीच लौटे
विज्ञापन
कचहरी में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम सदर के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। सुबह 11.30 बजे सीआरओ, एसडीएम सदर पुलिस अधिकारियों के साथ सब रजिस्ट्रार कार्यालय औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो अधिवक्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस कारण कुछ देर ही बाद सीआरओ राकेश गुप्ता, एसडीएम उदयभान सिंह को कचहरी से वापस लौटना पड़ा। अधिवक्ताओं ने विरोध में सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दो घंटे तक तालाबंदी की। नाराज अधिवक्ताओं ने जूनियर बार एसोसिएशन कार्यालय के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक एडीएम सदर का स्नानांतरण नहीं होता विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।
बीते सोमवार से ही सदर तहसील में पत्रावलियों के गायब होने और भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ता धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को डीएम कार्यालय में ज्ञापन देने के दौरान डीएम और अधिवक्ताओं के बीच बहस हो गई। जिसके बाद अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय के सामने धरना दिया था।
पट्टी और रानीगंज में रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे एसडीएम, किया निरीक्षण
बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे एसडीएम अनिल कुमार और सीओ विनय प्रभाकर साहनी रानीगंज तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। उप निबंधक राम प्रसाद से रजिस्ट्री कार्यालय के कामकाज की जानकारी ली। साथ ही बैनामा संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वहीं पट्टी तहसील में अनियमितता की शिकायत पर एडीएम तनवीर अहमद और सीओ आनंद कुमार पहुंचे। एसडीएम से रजिस्ट्रार से बैनामाें के बारे में जानकारी मांगी। जिस पर वह संतोषजनक जबाव नहीं दे पाए। इस दौरान किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। (संवाद)