फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sleep heavy...Driver had to stop train Kusumi crack

Pratapgarh News: नींद भारी...ट्रेन रोककर चालक को बंद कराना पड़ा कुसुमी फाटक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sleep heavy...Driver had to stop train Kusumi crack
रविवार की रात गेटमैन की लापरवाही मुसाफिरों पर भारी पड़ सकती थी। सिग्नल के बावजूद कुसुमी रेलवे क्रॉसिंग का फाटक नहीं बंद किया। मेमू चालक ने ट्रेन रोककर गेटमैन को बुलाकर फाटक बंद कराया। करीब दस मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन

रविवार रात अयोध्या से मेमू पैसेंजर रात नौ बजे के करीब प्रयाग जा रही थी। मां बेल्हादेवी जंक्शन से सिग्नल मिलने के बाद चालक ने ट्रेन को आगे बढ़ा दी। कुसुमी क्राॅसिंग के गेटमैन ने सूचना के बाद भी गेट नहीं बंद किया। ट्रेन क्रॉसिंग के पास पहुंच गई। गेट खुला देख चालक ने ट्रेन को रोक दी। करीब दस मिनट तक लगातार हॉर्न बजाया। कंट्रोल को सूचना दी। इसके बाद भी गेटमैन सोता रहा। गेटमैन के पास पहुंचकर चालक ने जमकर उसे फटकार लगाई। तब कहीं गेट बंद हुआ और ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed