{"_id":"655cd3d1719163579a030b24","slug":"six-packets-of-halal-certified-lollipops-seized-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-7857-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हलाल प्रमाण वाले लाॅलीपाॅप छह पैकेट जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हलाल प्रमाण वाले लाॅलीपाॅप छह पैकेट जब्त
Tue, 21 Nov 2023 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 21 Nov 2023 09:29 PM IST
विज्ञापन
हलाल प्रमाण वाले खाद्य पदार्थों की जांच करने के लिए मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम ने शहर के शाॅपिंग माल समेत दुकानों की जांच की। जांच के दौरान लाॅलीपाॅप के छह पैकेट जब्त किए।
शासन के निर्देश पर हलाल प्रमाण युक्त खाद्य उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण एवं विक्रय को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शहर स्थित विभिन्न बाजारों में छह खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। सदर बाजार स्थित जमजम ट्रेडर्स से हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य पदार्थ रोज लालीपाप के 6 पैकेट जब्त करते हुए नमूना संग्रहित किया गया। इसके अलावा दुकानदारों को हलाल प्रमाण युक्त खाद्य पदार्थों का निर्माण व बिक्री न करने का निर्देश दिया। अभिहित अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि हलाल प्रमाण वाले खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।