{"_id":"5ecd55b69b93393f3c3b25ab","slug":"six-more-corona-infected-in-pratapgarh-number-of-patients-reached-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में मिले छह और कोरोना संक्रमित, मरीजों की संख्या पहुंची 66","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में मिले छह और कोरोना संक्रमित, मरीजों की संख्या पहुंची 66
Tue, 26 May 2020 11:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 26 May 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को रानीगंज इलाके के एक गांव में छह लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से चार मुंबई से आए कोरोना संक्रमित युवक के परिवार के सदस्य हैं, जबकि दो अन्य भी मुंबई से लौटे सगे भाई हैं।
सभी को एंबुलेंस से लालगंज कोविड-19 एल-1 अस्पताल भेजा गया। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 66 पहुंच गई है। इनमें 32 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हो चुकी है। उधर प्रयागराज में कोरोना के सात और मामले सामने आए हैं।
रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का तीस वर्षीय युवक मुंबई में रहता था। वह 12 मई को अपने भाई व पड़ोस के सगे भाइयों के साथ ट्रक से घर आया। कुछ दिनों बाद उसे तेज बुखार के साथ ही सूखी खांसी व सांस लेने में दिक्कत होने पर सीएचसी रानीगंज लाया गया। कोरोना के लक्षण देख 17 मई को उसका सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
19 मई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि एक दिन पहले ही उसे एसआरएन भेजा जा चुका था। स्वास्थ्य विभाग ने उसके परिवार की महिला व बच्चों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा।
मंगलवार को संक्रमित युवक की भाभी, बड़े भाई की तीन बेटियां और मुंबई से साथ आए पड़ोस के सगे भाई पॉजिटिव निकले। सभी संक्रमित लोगों को एंबुलेंस से लालगंज ट्रामा सेंटर में बने कोविड-19 एल-1 अस्पताल लाया गया। जिला प्रशासन ने पहले ही गांव को सील कर दिया था।