फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Six in-laws, including cousin-in-law, in case of death of young man in law

ससुराल में युवक की मौत के मामले में चचेरे ससुर समेत छह पर केस

Wed, 23 Dec 2020 11:38 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Six in-laws, including cousin-in-law, in case of death of young man in law
फाइल फोटो भूपेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : PRATAPGARH
ससुराल में युवक की मौत के मामले में चचिया ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी घर से फरार हैं।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के अवतारपुर निवासी कुंवर भूपेंद्र सिंह सोमवार की शाम अपनी ससुराल थाना कंधई क्षेत्र के अमरपुर आया था। मंगलवार की सुबह उसका शव कर्माजीतपुर के रहने वाले राम प्रकाश शुक्ला के बाग में पेड़ से लटकता मिला था।
उसकी जेब से सुुुसाइड नोट मिला था। जिसमे तीन महिलाओं को मौत का जिम्मेदार ठहराया गया था। युवक की मौत की जानकारी के बाद भूपेंद्र की पत्नी बच्चों को लेकर मायके पहुंच गई। इस मामले में पत्नी रश्मि सिंह उर्फ पिंकी की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के चचेरे ससुर मनोज सिंह, मुन्नी देवी, रुचि सिंह, रूबी सिंह, आर्यन व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पिंकी का आरोप है कि नामजद आरोपियों के उकसाने पर भूपेंद्र ने फांसी लगाकर जान दी। प्रभारी थानाध्यक्ष कंधई ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश करने के साथ ही घटना की छानबीन की जा रही है। घटना की गहराई से जांच चल रही है। सुसाइड नोट में तीन महिलाओं का नाम लिखा होने को लेकर लोगों में संदेह है। उनका कहना है कि भूपेंद्र कई साल से अपनी ससुराल आया जाया करता था। किस वजह से उसने फांसी लगाकर अपनी जान दी है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी की मौत पर भाई ने जताई हत्या की आशंका
दुकान बंद कर घर जाते समय बाइक समेत गड्ढे में गिरने से घायल व्यापारी की मौत हो गई थी। मृतक व्यापारी के भाई ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। कंधई थाना क्षेत्र के करनपुर खूझी गंगागंज निवासी महेश सिंह सोमवार को रखहा बाजार से दुकान बंद कर घर लौट रहा था। घर से कुछ पहले ही सड़क के किनारे गड्ढे में वह बाइक समेत गिर पड़ा। रात भर वह दर्द से तड़पता रहा। समय से इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई हरिश्चंद्र ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले। ऐसी कोई चोट नहीं मिली जिससे यह साबित हो पाता कि उसकी हत्या की गई है। कंधई के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दुर्घटना में चोट के चलते उसकी मौत होने वजह सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed