फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Six hundred year old idol found during excavation

खुदाई के दौरान मिली छह सौ साल पुरानी मूर्ति

Tue, 06 Oct 2020 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Six hundred year old idol found during excavation
कंधई थाना क्षेत्र के कोनी गांव में मंदिर पुर्ननिर्माण के लिए की जा रही खोदाई में मिली प्रतिमा। - फोटो : PRATAPGARH
कंधई थाना क्षेत्र के कोनी गांव में शिवशक्ति धाम के निर्माण के लिए हो रही खुदाई के दौरान करीब छह सौ साल पुरानी मूर्ति मिली है। ग्रामीण इसे दैवीय चमत्कार मान रहे हैं। प्रशासन ने इसकी जानकारी मिलने के बाद मंदिर निर्माण प्रबंधन से संपर्क किया है। इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग को दी गई है। इस मूर्ति में कई देवी-देवताओं के चित्र हैं।
विज्ञापन

मंदिर निर्माण प्रबंधन कमेटी के प्रमुख रमेश तिवारी ने बताया कि मूर्ति को शिवशक्ति धाम के शिवलिंग स्थित चबूतरे पर रखा गया है। जहां लोग पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पुरातत्व विभाग को जानकारी दी गई है। वहीं पट्टी के एसडीएम ने भी फोन करके मामले की जानकारी ली है।
विज्ञापन

कोनी गांव में वर्षों पुराने शिव शक्ति धाम स्थित मंदिर का पुनर्निर्माण ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। इन दिनों मंदिर के चारों ओर पिलर का निर्माण कराया जा रहा है। पिलर बनाने के लिए मंदिर के पास जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। इस दौरान मिट्टी में दबी मूर्ति मिली।

कंधई थाने के कोनी गांव में मंदिर निर्माण के लिए खोदाई में मिली प्रतिमा।

कंधई थाने के कोनी गांव में मंदिर निर्माण के लिए खोदाई में मिली प्रतिमा।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed