फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sisters won't face inconvenience on Rakhi; operation of 97 buses begins.

Pratapgarh News: राखी पर बहनों को नहीं होगी परेशानी, 97 बसों का संचालन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sisters won't face inconvenience on Rakhi; operation of 97 buses begins.
रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने जाने वाली बहनों को इस बार परेशानी नहीं होगी। परिवहन निगम ने बहनों की सहूलियत के लिए 97 रोडवेज का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एआरएम सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि त्योहार को देखते हुए लंबी दूरी की बसों के फेरे कम किए गए हैं। जबकि लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और अयोध्या मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। इससे यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण मार्गों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। भीड़ को देखते हुए बसें संचालित की जा रही है, जिस मार्ग पर ज्यादा यात्री मिल रहे हैं वहां के लिए पहले बसों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भीड़ बढ़ने पर और बसें चलाई जाएंगी। लालगंज डिपो की बसें प्रतापगढ़ होकर संचालित होगी। प्रयागराज, अयोध्या और रायबरेली के साथ लखनऊ डिपो की बसें प्रतापगढ़ आएंगी। इससे इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं होगी। सुबह आठ से रात 10 बजे के बीच बसों का संचालन डिपो से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed