{"_id":"66b7c7fd4a907bffa5056ab4","slug":"sister-in-law-attacks-brother-in-law-with-knife-over-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-122425-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जमीन के विवाद में भाभी ने देवर पर चाकू से हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जमीन के विवाद में भाभी ने देवर पर चाकू से हमला, गंभीर
Sun, 11 Aug 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
देल्हूपुर के जलालपुर में शनिवार सुबह जमीन के विवाद में भाभी ने चचेरे देवर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्रयागराज ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
जलालपुर निवासी सुधीर मिश्रा (30) क्षेत्रीय बैंकों से ग्रामीणों को ऋण दिलाने का काम करते हैं। परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह मुंबई से दो दिन पहले आए चचेरे भाई ब्रह्मदेव ने अपनी जमीन पर खूंटा गड़ा देख नाराजगी जताई। इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। गालीगलौज के बीच उनके बीच मारपीट होने लगी।
इस बीच ब्रह्मदेव की पत्नी आशा ने सुधीर पर चाकू से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ पेट में चाकू से कई प्रहार किए। जिससे सुधीर की आंत बाहर निकल आई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी पीछे हटे। गंभीर रूप से घायल सुधीर को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। सुधीर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ब्रह्मदेव व उसकी पत्नी आशा के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
घरवालों ने बताया कि सुधीर ने ब्रह्मदेव को दो बार में पांच लाख रुपये उधार दिए थे। इनमें से तीन लाख ऑनलाइन और दो लाख रुपये नगद दिए थे। ब्रह्मदेव रुपये वापस करने में आनाकानी कर रहा था। रुपये देने से बचने के लिए जमीन के बहाने मारपीट पर उतर आया। कोतवाली देहात के थानाध्यक्ष विनीत उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया। रुपये का मामला पहले ही समाप्त हो गया था। शनिवार को जमीन पर कब्जे की रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।