फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sister committed suicide by hanging herself due to property dispute between brothers, angry people created a

प्रतापगढ़ : भाइयों के संपत्ति विवाद में बहन ने फांसी लगा कर दी जान, नाराज लोगों ने लगाया जाम

Sun, 26 Nov 2023 11:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Nov 2023 11:57 AM IST
सार

चिलबिला बाजार निवासी सचिन गुप्ता का भाइयों से विवाद चल रहा था। तीनों भाइयों ने अपने हिस्से की संपत्ति को दूसरे के नाम बैनामा कर दिया था। अविवाहित बहन कंचन पैतृक संपत्ति में ही ब्यूटी पार्लर का संचालन करती थी।

विज्ञापन
Sister committed suicide by hanging herself due to property dispute between brothers, angry people created a
जाम लगा रहे नागिरकों को समझातीं पुलिस क्षेत्राधिकारी करिश्मा गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर कोतवाली के चिलबिला बाजार के मौर्या चौराहे पर दबंगों द्वारा दुकानों पर कब्जा करने से क्षुब्ध दिव्यांग ब्यूटी पार्लर संचालिका कंचन जायसवाल ने रविवार की सुबह अपनी दुकान में फांसी लगाकर जान दे दी। इससे आक्रोशित लोगों ने प्रयागराज- अयोध्या हाईवे पर जाम लगा दिया। बाजार की दुकानों को बंद कराकर विरोध जताते हुए चिलबिला पुलिस चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। आरोपियों के कपड़े के शोरूम पर पथराव किया। करीब छह घंटे बाद दबंगों द्वारा बंद कराई गई दुकानों काे खुलवाने के बाद परिजन माने। जाम समाप्त होने के बाद पुलिस दुकान में बंद मृतका के शव के आसपास छानबीन करने पहुंची।

विज्ञापन








विज्ञापन






चिलबिला बाजार निवासी मक्खनलाल जायसवाल की मौत के बाद छह बेटों के बीच मौर्या चौराहे पर स्थित तीन दुकानों को लेकर विवाद चल रहा है। मक्खनलाल की एक दिव्यांग बेटी कंचन जायसवाल (45) अपने भाई अश्वनी, मनीष व हर्षित के साथ रहती थी। सचिन , ऋषि व शशि अलग रहते हैं। आरोप है कि चौराहे पर स्थित अपने हिस्से की दुकानों को सचिन, ऋषि व शशि ने कुछ दबंग लोगों के नाम एग्रीमेंट कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने 19 नवंबर की रात जबरन ताला जड़ते हुए बिल्डिंग बंद करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sister committed suicide by hanging herself due to property dispute between brothers, angry people created a
फेसबुक पर वायरल पत्र और वीडियो। - फोटो : अमर उजाला।

सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले। सभी को धमकाते हुए भगा दिया। पीड़ित दिव्यांग युवती साथ रहने वाले भाइयों के साथ मदद के लिए पुलिस चौकी से लेकर कोतवाली तक गुहार लगाती रही लेकिन उसकी शिकायतों पर पुलिस गंभीर नहीं हुई। इससे क्षुब्ध होकर रविवार की सुबह करीब दस बजे ब्यूटी पार्लर की दुकान पर पहुंची कंचन ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर रोते बिलखते परिजन भागकर पहुंचे।

आक्रोशित लोगों ने प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची चिलबिला चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। बवाल देख आसपास की दुकानें लोगों ने बंद कर दीं। खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची। अफरा-तफरी के बीच लोगों ने आरोपियों के शोरूम पर पथराव कर दिया। हालांकि किसी तरह पुलिस लोगों को रोक सकी। घटना से नाराज लोगों ने बाजार की दुकानों को बंद करा दिया। जानकारी मिलने पर एएसपी पूर्वी विद्या सागर मिश्रा, सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता, सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता भारी भरकम पुलिस के साथ पहुंचे।

आरोपियों की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े लोग किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। मौके पर पहुंचे एसपी सतपाल अंतिल के सामने परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। बंद दुकानों की बेल्डिंग कटर से काटकर दुकानें खुलवाई गई। सुरक्षा, आरोपियों पर कार्रवाई, 50 लाख रुपये आर्थिक मदद, दुकानों के संचालन के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती व सरकारी नौकरी की मांग पूरी करने के आश्वासन पर जाम छह घंटे बाद समाप्त हुआ। दुकान खुलवाकर पुलिस घटनास्थल की छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्यों को संकलित किया। एएसपी पूर्वी विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मौत से पहले फेसबुक पर बयां किया दर्द, सीएम को लिखा पत्र हो रहा वायरल

फांसी लगाने से पहले कंचन ने फेसबुक पर एक वीडियो बनाकर वायरल किया था। इसमें उसने पूरी घटनाक्रम का ब्यौरा देते हुए बताया कि किस तरह से उसको भू माफिया द्वारा परेशान करते हुए बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। उसने एक पत्र भी वायरल किया है, जो उसने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री को भेजा था। फेसबुक पर अपलोड वीडियो में कंचन ने भाइयों पर संपत्ति में हिस्सा न देने का आरोप लगाया। बताया जाता है कंचन दिव्यांग थी और ब्यूटी पार्लर चलाकर रोजी रोटी चलाती थी। बंटवारे में उनके भाइयों ने पूरी संपत्ति आपस में बांट ली और उसे हिस्सा नहीं दिया। संपत्ति खरीदने वाले भू माफिया कब्जा पाने के लिए बेदखल करने का प्रयास करने लगे। इसको लेकर काफी विवाद हुआ। पुलिस भी कंचन को दुकान खाली करने के लिए दबाव बना रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed