फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sir Police is not arresting brother's killers, pain spilled in front of DM-SP in Sampoorna Samadhan Divas

साहब! भाई के हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस, संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी के सामने छलका दर्द

Sun, 18 Jul 2021 12:13 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 18 Jul 2021 12:13 AM IST
सार

साहब, हत्या में नामजद आरोपियों को फतनपुर पुलिस बचा रही है। भाई की हत्या के दो माह बाद भी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। एक भाई की हत्या हो गई है, जबकि दूसरा जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहा है।

विज्ञापन
Sir Police is not arresting brother's killers, pain spilled in front of DM-SP in  Sampoorna Samadhan Divas

विस्तार

साहब, हत्या में नामजद आरोपियों को फतनपुर पुलिस बचा रही है। भाई की हत्या के दो माह बाद भी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। एक भाई की हत्या हो गई है, जबकि दूसरा जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहा है। पुलिस है कि आरोपियों की ही मदद कर रही है। शनिवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी को सामने देख फतनपुर थाने के पांडेयतारा गांव निवासी मुकेश सिंह का दर्द छलक उठा। एसपी ने उनकी बातें ध्यान से सुनने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सदर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम डॉ. नितिन बंसल और एसपी सतपाल ने जनता की समस्याएं सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया। पंचायत चुनाव के बाद आयोजित समाधान दिवस की जानकारी न होने के कारण कुल 59 शिकायतें ही आईं। विभिन्न विभागों से आईं शिकायतों में सिर्फ पांच का ही मौके पर निस्तारण हो सका। पुलिस विभाग से 23, राजस्व विभाग से 11, विकास विभाग से पांच, विद्युत विभाग से एक, खाद्य एवं रसद विभाग से दो एवं 12 शिकायतें अन्य विभागों से प्राप्त हुईं।
विज्ञापन


डीएम डॉ. नितिन बंसल ने अफसरों से कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर शासन गंभीर है। उन्होंने कहा कि जो शिकायतें मिल रही हैं, उन्हें मौके पर जाकर निस्तारित करें। अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण बहुत ही गंभीरता के साथ समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें। इस मौके पर सीडीओ प्रभाष कुमार, डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी, एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed