{"_id":"5d51bb998ebc3e6caa3bc145","slug":"silence-in-piparpur-villagers-run-away-from-home-pratapgarh-news-ald252046523","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपरपुर में पसरा सन्नाटा, घर छोड़कर भागे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपरपुर में पसरा सन्नाटा, घर छोड़कर भागे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानधाता के पीपरपुर ढेमा में दरोगा व होमगार्ड को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के आरोपियों के घरों में ताला लटक रहा है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। आरोपी घर छोड़कर भाग निकले हैं। रविवार की रात पुलिस ने दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला।
पीपरपुर निवासी मथुुरा प्रसाद पटेल और विजय के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह निर्माणाधीन काम रोकने पहुंचे दरोगा कमल रस्तोगी व होमगार्ड जीतलाल ने विरोध करने वाली महिलाओं के साथ अभद्रता कर दी थी। जिससे गुस्साई महिलाओं ने होमगार्ड व दरोगा पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। दोनों को काफी दूर तक दौड़ाया। दूसरी बस्ती के एक मकान में घुसकर दोनों ने जान बचाई। कुछ देर बाद में मानधाता थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद चा
र महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपी घर छोड़कर भाग निकले। पुलिस के तांडव मचाने के बाद रात में बुजुर्ग महिलाएं व बच्चे भी घर में ताला बंद कर चले गए। इस मामले में पुलिस ने खुद को फजीहत से बचाने के लिए विजय के विपक्षी को ही मोहरा बना दिया। मथुरा की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
रात में भी पुलिस ने दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस के रवैए को लेकर लोगों में गुस्सा है। बस्ती में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। दूर तक मोरंग, सीमेंट व ईंट फैला हुआ है। उधर, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से इंसाफ मांगने के लिए घेराव करने की तैयारी में हैं।