{"_id":"5f149eb58ebc3e63da159107","slug":"silence-for-second-day-in-lockdown-pratapgarh-news-ald2814616169","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाकडाउन में दूसरे दिन भी पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाकडाउन में दूसरे दिन भी पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
लाक डाउन के दौरान बलीपुर में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : PRATAPGARH
कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए रविवार को भी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर पूरी तरह बंदी रही। लॉकडाउन के दौरान लोगों के घरों से बाहर निकलने पर भी रोक है। रविवार को शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। उधर, सदर बाजार और विक्रम तिराहे के पास कोरोना मरीज मिलने के बाद मोहल्ले को सील करने के लिए लगाई बैरिकेडिंग लोगों ने तोड़ डाली। पुलिसकर्मी उसे दोबारा लगाने के लिए मशक्कत करते रहे। बिना वजह के घरों से निकलने वाले 86 लोगों के वाहनों का चालान किया गया।
कोरोना महामारी को देखते हुए शासन ने दो दिनों तक लॉकडाउन लागू किया है। बाजार बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इसके चलते रविवार को भी बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शहर से लेकर गांव तक बाजार की दुकानें बंद थीं। पुलिस बराबर गश्त कर रही थी। शहर में 13 हॉटस्पाट बनाए गए हैं। जहां 250 मीटर के दायरे को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
बाहरी लोगों के घुसने पर भी प्रतिबंध है। इसके बाद भी कई मोहल्लों में लोग मनमानी करते नजर आए। सदर बाजार व तेलिया चौराहे पर लगी बैरीकेडिंग तोड़कर लोग आते-जाते दिखे। जिसे पुलिसकर्मी दुरुस्त करते रहे। हॉटस्पाट एरिया समेत शहर के अन्य इलाकों में बिना वजह घूम रहे 86 लोगों के वाहनों का चालान हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
जीआईसी मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवाओं को दौड़ाया
राजकीय इंटर कालेज परिसर में रविवार की शाम कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। जानकारी मिलने पर सीओ सिटी अभय पांडेय व मकंद्रूगंज पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी अचानक परिसर में पहुंचे। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगे। पुलिस ने काफी दूर तक सभी को दौड़ाया। बाद में चार बाइक कब्जे में लेकर कोतवाली चली गई।
पुलिस को देखते ही गिरा देते थे शटर
लॉकडाउन के दौरान कुछ दुकानदार मनमानी करते नजर आए। वह अपनी दुकान खोलकर व्यवसाय कर रहे थे। जैसे ही पुलिस आती दिखाई देती कि तुरंत दुकान का शटर गिराकर बैठ जाते।