फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Silence everywhere in Darwa with partial curfew

डेरवा में आंशिक कर्फ्यू से हर ओर सन्नाटा

Tue, 14 Apr 2020 11:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Silence everywhere in Darwa with partial curfew
Silence everywhere in Darwa with partial curfew - फोटो : PRATAPGARH
डेरवा में आंशिक कर्फ्यू से हर ओर सन्नाटा पसरा रहा। मंगलवार को 25 संदिग्ध लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। कर्फ्यूग्रस्त इलाके में सब्जी व फल घूम-घूमकर दुकानदारों ने बेचा। सड़कों से लेकर गलियों में पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

डेरवा सबलगढ़ में भिवंडी से आए तब्लीगी जमात के तीन सदस्य कोरोना से संक्रमित मिले थे। जिसके बाद तीन किमी के दायरे में आंशिक कर्फ्यू लगा दिया गया। लोगों के घरों से बाहर निकलने पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

कर्फ्यू के चलते लोगों को खाने-पीने की समस्या हो रही थी। इस पर एसडीएम कुंडा ने सब्जी, फल व राशन दुकानदारों को ठेले से सब्जी और फल बिक्री की अनुमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग 16 सेक्टरों में अलग-अलग दुकान लगाए हैं। मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में चिह्नित किए गए 25 लोगों का सैंपल लिया गया। सभी को क्वारंटाइन कराया गया है। ये सभी लोग बाहर से आकर घरों में रुके हुए थे। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी गलियों व सड़कों पर मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed