{"_id":"6511eb66ae48df50e50e0346","slug":"shreyanshi-got-gold-medal-nivedita-got-silver-medal-in-the-convocation-ceremonyabhinav-got-gold-medal-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-4883-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अभिनव को मिला स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अभिनव को मिला स्वर्ण पदक
Tue, 26 Sep 2023 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
सुवंसा। डॉ.शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के छात्र अभिनव तिवारी ने बीटेक कंप्यूटर साइंस में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने स्वर्ण पदक देकर पुरस्कृत किया। फतनपुर के नई कोट निवासी अभिनव तिवारी की सफलता पर परिजनों व क्षेत्रीय लोगों ने खुशी का इजहार किया। संवाद
दीक्षांत समारोह में श्रेयांशी को स्वर्ण, निवेदिता को रजत पदक
प्रतापगढ़। प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में बद्रीनारायण सिंह महाविद्यालय की छात्रा श्रेयांशी ओझा को बीएससी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वर्ण पदक देकर पुरस्कृत किया।
श्रेयांशी ओझा ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में भी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। मुख्यमंत्री ने श्रेयांशी को सम्मानित किया था। छात्रा की सफलता पर शिक्षकों और परिजनों ने खुशी जताई। वहीं, एमडीपीजी की बीएससी की छात्रा निवेदिता मिश्रा ने विश्वविद्यालय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने निवेदिता को रजत पदक से पुरस्कृत किया है। शहर के सगरा गांव की निवेदिता की सफलता पर प्राचार्य प्रो. मनोज मिश्र, डॉ. सीएन पांडेय और डीके पांडेय ने खुशी जताई।