फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Showers rained in Kunda, water entered in shops, government offices

कुंडा में झमाझम बरसात, दुकानों, सरकारी कार्यालयों में घुसा पानी

Wed, 18 Sep 2019 01:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Showers rained in Kunda, water entered in shops, government offices
बिहार के देवपट्टी गांव में रास्ते में भरा पानी। - फोटो : PRATAPGARH
भोर में झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। इसके साथ ही कई सरकारी कार्यालयों में भी पानी घुस गया। सुबह सुबह लोगों के घरों में पानी घुसने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। आठ बजे के बाद बरसात कम हुई तो पानी कम हुआ।
विज्ञापन

कुंडा नगर में भोर में ही बरसात शुरू हो गई। तेजी से हुई बरसात के कारण सड़कों पर पानी भर गया। सबसे ज्यादा पानी कस्बे के खैराती रोड पर दिखा। इस दौरान और और सड़क एक तरह से दिखा। उधर, कुंडा सीएचसी परिसर में भी पानी भर गया। परिसर के साथ ही कालोनियों में लोगों के घरों में पीछे से पानी घुस गया। इसके अलावा कई कार्यालयों में भी पानी घुसने से परेशानी खड़ी हो गई। हर तरफ तालाब जैसा मंजर नजर आ रहा था। कर्मचारी पानी में कपड़ों बचाते हुए अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

इसी तरह से दीवानी परिसर, ब्लाक, पुराना महिला अस्पताल में भी पानी भर गया। हालत यह रही कि कमरों में पानी जाने के कारण सामान भी भीग गई। कस्बे में कई लोगों के घरों व दुकानों में पानी जाने के कारण लोग परेशानी में पड़े रहे। वह घर से पानी निकालने में ही व्यस्त दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुराना बस अड्डा के पास एक जगह जमीन भी बरसात के कारण धंस गई। करीब आठ बजे बरसात धीमी हुई तो पानी कम हुआ। उधर कुंडा के रजनपुर मोहल्ला निवासी मुन्नू के घर पर बिजली गिर गई। इससे उनके घर के ऊपर छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया।
बारिश से कई जगह गिरे घर
कुंडा/बाघराय/बाबागंज। बरसात की वजह से कई जगह घर व छप्पर आदि गिर गए। इसमें कई लोग घायल भी हो गए। तेज बारिश से रहवई गांव की वृद्ध महिला शिवकली पत्नी राम आसरे का छप्पर गिर गया। इससे वह उसके नीचे दब गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उसे बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। उधर बाघराय के शुकुलपुर रोर गांव में गुलाब शुक्ला व रमेश शुक्ला का घर बरसात में गिर गया।
गुलाब शुक्ला मलबे में दब गए तो शोर शराबे पर उन्हें ग्रामीणों ने प्रयास करके निकाला। मंडलभासौ बाजार में नीलम पत्नी स्वर्गीय राजकुमार का भी घर गिर गया। कुछ दिनों पहले राजकुमार की मौत बिजली के करंट से हो गई थी। एसडीम कुंडा ने उसे आवास व जमीन का पट्टा दिलाने का वादा किया था लेकिन आज तक कुछ भी नहीं मिला।
महेशगंज थाना क्षेत्र के सराय स्वामी ग्राम निवासी जगदीश सरोज की दीवार गिर गई। इससे उसकी पुत्री रंजना सरोज गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी तरह से बेती अमान सिंह का पुरवा गांव निवासी रामराज पटेल का घर जमींदोज हो गया।
फोटो-
प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण, मरीजों को फल वितरण
बाघराय/बाबागंज (ब्यूरो)। प्रधान मंत्री के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यक्रम के तहत मरीजों को फल का वितरण किया। इसके साथ ही जगह-जगह पौधरोपण कराया गया।
बाघराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्रीय मंत्री पवन गौतम, मण्डल अध्यक्ष डेरवा संतोष तिवारी, जटाशंकर त्रिपाठी, आनंद त्रिपाठी, सरोज त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष, कमलाकांत मिश्र, वेद, दिवेश दुबे, दिनेश द।ुबे, प्रियांचल शुक्ल आदि लोगों ने फल का वितरण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में सफाई अभियान भी चलाया। उधर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बाबागंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय झींगुर में भाजपा नेता आयुष त्रिपाठी दीपक के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर नीरज पांडेय, आदित्य पांडेय, राजा मिश्रा, दिलीप, शिवाजी, प्रकाश व अन्य भाजपाई मौजूद रहे।
किशोरी को बंधक बनाकर दुराचार करने का आरोपी गिरफ्तार
बाबागंज(ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के मछेहा हरदोपट्टी निवासी ललित कहार पुत्र ओमप्रकाश अपने गांव की ही एक दलित किशोरी को भगा ले गया था। वह उसे जबलपुर ले जाकर कमरे में बंद कर दुराचार किया। पीड़िता की मां तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी ललित कहार पुत्र ओमप्रकाश निवासी मछेहा हरदोपट्टी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उसका चालान कर दिया गया।
बाइक नहीं रोकने पर युवक को पुलिसकर्मियों ने पीटा, हालत बिगड़ी हालत
बाबागंज(ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के अंजनी के पास महेशगंज पुलिस ने सोमवार को वाहन चेकिंग लगाई थी। इस दौरान एक युवक के बाइक नहीं रोकने पर पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। इससे बाइक सवार विजेंद्र विश्वकर्मा (32) पुत्र रामकृपाल विश्वकर्मा निवासी गोपालपुर थाना संग्रामगढ़ को गंभीर चोटें आईं। वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने गाड़ी के कागज नहीं होने पर बाइक को सीज कर दिया। सोमवार की देर शाम पुलिस की पिटाई से बृजेंद्र की हालत बिगड़ गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और घटना की सूचना मोबाइल से सीओ सदर अरविंद कुमार वर्मा को दी। इधर महेशगंज थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने पुलिस की पिटाई से इनकार करते हुए कहा कि जो व्यक्ति पिटाई का आरोप लगा रहा है उसकी गाड़ी का कागज नहीं था। इस पर वहां चेकिंग कर रहे दरोगा ने उसकी गाड़ी सीज कर दी। इसीलिए वह पिटाई का झूठा आरोप लगा रहा है।

पर्यावरण जागरूकता पर कृषि विज्ञान केंद्र में लगा किसान मेला
कुंडा(ब्यूरो)। राजा दिनेश सिंह कृषि विज्ञान केंद्र एवं इफको फूलपुर प्रयागराज के तत्वावधान में आयोजित जल शक्ति अभियान के तहत पर्यावरण जागरूकता पर एक किसान मेले का आयोजन मंगलवार को किया गया। किसान मेले का मुख्य उद्देश्य जनपद के किसानों को जल संचय एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्य क्रम के दौरान जल संचय एवं पर्यावरण संरक्षण पर किसान गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। इसमें वैज्ञानिकों ने कहा कि जल प्रबंधन की शुरुआत कृषि क्षेत्र से करनी चाहिए। सर्वाधिक मात्रा में कृषि कार्यों में ही जल का उपयोग किया जाता है और सिंचाई में जल का दुरुपयोग एक गंभीर समस्या है। किसान भाई पानी बचाने के लिए टपक सिंचाई एवं बौछार तथा खेतों के समतलीकरण से सिंचाई में जल की बढ़त कर सकते हैं। इफको से आये प्रक्षेत्र प्रभारी एसके राय, प्रमोद कुमार सिंह एवं अमर प्रताप ने फसलों के जीवन रक्षक व पूरक सिंचाई देकर उपज को दुगुना करने की सलाह दी। जल उपयोग क्षमता बढ़ाने के लिए पौधों को संतुलित पोषक तत्वों का प्रबंध करने पर जोर दिया। घुलनशील एनपीके उर्वरक के महत्व को बताते हुए समुद्री शैवाल से तैयार की गयी जैविक खाद की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। किसान मेले में कृषक परिचर्चा के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने परिचर्चा में कृषकों के पूछे गये प्रश्नों का समाधान किया। कार्यक्रम के अंत में किसानों को फलदार एवं वानिकी के पौधों का वितरण किया गया।

कुंडा के खैराती रोड पर भरा पानी।

कुंडा के खैराती रोड पर भरा पानी।- फोटो : PRATAPGARH

कुंडा सीएचसी के सामने भरा पानी।

कुंडा सीएचसी के सामने भरा पानी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed