फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Shot for asking for borrowed money, youth injured

Pratapgarh News: उधारी पैसा मांगने पर मारी गोली, युवक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Shot for asking for borrowed money, youth injured
अन्नावा चौराहा के समीप उधारी पैसा मांगने पर एक युवक ने गोली चला दी, जिससे दूसरा युवक घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस घायल को महेशगंज सीएचसी ले गई। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



अन्नावा निवासी पिंटू सरोज ने त्रिलोकपुर निवासी सुनील उर्फ मोनू को पांच मार्च 2024 को पांच हजार रुपया उधार दिया था। कुछ माह बीतने के बाद जब भी पिंटू पैसा मांगता तो सुनील आज-कल की बात कह कर टाल जाता। एक सप्ताह पूर्व दोनों के बीच फोन पर गाली-गलौज हुई थी। आरोप है कि सुनील के बुलाने पर बृहस्पतिवार की शाम चार बजे जब पिंटू पैसा लेने के लिए अन्नावा चौराहा से दो सौ मीटर आगे पहुंचा तो वहां पर सुनील अपने आधा दर्जन साथियों के साथ कार लेकर खड़ा था।
विज्ञापन

पिंटू के पहुंचने पर पैसे की लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। इसी बीच सुनील ने पिंटू को पिस्टल से गोली मार दी। गोली उसके दाहिने पैर में पंजे के पास जा लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बाजार वासियों के अनुसार तो हमलावरों ने करीब छह राउंड फायर किया, जिससे चौराहे पर भगदड़ मच गई। इसके बाद हमलावर कार लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ मुकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां एक खोखा बरामद किया। उनका कहना है कि घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed