फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   shooted the person, died

युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 05 Mar 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
shooted the person, died
प्रतापगढ़। बाघराय के बकुलाही नदी में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम के बाद नया खुलासा हुआ है। उसकी डूबने से मौत नहीं हुई थी, बल्कि गोली मारकर हत्या की गई थी। इसके बाद हत्यारों ने लाश नदी में फेंक दी थी। उसके सिर व चेहरे पर दो गोलियां मारी गई थीं। इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद हो सका। जबकि परिवार के लोगों ने उसे मिर्गी की बीमारी से ग्रसित बताया था। पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के फकीर का पुरवा बूढ़ेपुर से गुजरी बकुलाही नदी में मंगलवार की सुबह एक युवक की लाश मिली थी। उसकी शिनाख्त फूलपुर देवरपट्टी निवासी किशन उर्फ किसान के रूप में हुई थी। सूचना के बाद परिजन भी थाने पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि किशन को दौरे पड़ते थे। वह सोमवार की शाम अपने ननिहाल बूढ़ेपुर गौरा बचनू गौतम के घर जाने की बात कहकर निकला था। पहले यह बताया जाता रहा कि दौरा आने के कारण वह साइकिल समेत नदी में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशन की हत्या की बात सामने आई। उसके चेहरे व सिर पर दो गोलियां गोली मारी गई थीं।
विज्ञापन

यह जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के होश उड़ गए। अब पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। किशन की शादी भी नहीं हुई थी। किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। इसके बावजूद उसकी गोली मारकर हत्या क्यों की गई। परिवार के लोग भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। बाघराय पुलिस भी पंचायतनामा भरने के दौरान किशन को गोली लगने की घटना को पचाने में जुटी रही। जबकि पुलिस को इस बात का पता चल गया था कि किशन के सिर व चेहरे में गोली लगी है, फिर भी इस बात का जिक्र पंचायतनामा में नहीं किया। केवल सिर व चेहरे पर चोट के निशान ही दर्शाए गए थे। बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशनाई की ओर घूम रही शक की सुई
बाघराय थाना क्षेत्र के फूलपुर देवरपट्टी निवासी किशन उर्फ किसान सोमवार को अपने ननिहाल गौरा बूढ़ेपुर के लिए साइकिल से निकला था। मंगलवार को उसकी लाश बकुलाही नदी में मिली थी। अब जब उसकी गोली मारकर हत्या की पुष्टि हो चुकी है तब पुलिस परिवार और ननिहाल में घटना की वजह तलाश रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आशनाई में उसकी हत्या करने की प्रमुख वजह मानकर पुलिस छानबीन कर रही है। तलाशी के दौरान किशन की जेब से कामोत्तेजक दवाएं भी मिली थीं। ऐसे में पुलिस को शंका है वह किसी महिला से मिलने के लिए ननिहाल आया था। जहां उसे लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल अभी पुलिस खुलकर कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है।

किशन की गोली मारकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दो गोली मारने की बात सामने आई है। घटना की तहकीकात की जा रही है। पंचायतनामा भरने के दौरान पुलिसकर्मियों से कैसे चूक हुई, इसकी जांच की जाएगी।
रुचि गुप्ता, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed