फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Shiva ranked first in the district in the tenth examination

सीबीएसई बोर्ड: दसवीं की परीक्षा में जिले में पहले स्थान पर शिवा

Tue, 03 Aug 2021 11:40 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Shiva ranked first in the district in the tenth examination
हाईस्कूल सीबीएसई बोर्ड का परिणाम देख खुशी से उछलते संगम इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार दोपहर में घोषित कर दिया गया। परिणाम आते ही बच्चे खुशी से उछल पड़े। परीक्षा में संस्कार ग्लोबल स्कूल के शिवा 599 अंक हासिल कर जिले में पहले स्थान पर रहे हैं। इसी विद्यालय के रोहन दुबे व वर्तिका राव ने 598 अंक प्राप्त कर दूसरा व रितिका गुप्ता ने 594 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध कुल 25 विद्यालय हैं। दसवीं की परीक्षा में करीब सात हजार बच्चे पंजीकृत थे। मंगलवार दोपहर परिणाम आते ही छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े। टेऊंगा स्थित संस्कार ग्लोबल स्कूल के छात्र शिवा पांडेय ने 599 अंक अर्जित कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के ही रोहन दुबे व वर्तिका राय ने 599 अंक प्राप्त कर दूसरा व रितिका ने 594 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है। विद्वालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रबंधक डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

इसी प्रकार न्यू एंजिल्स इंटर कॉलेज फुलवारी के छात्र अंशुल चावला को 473 अंक मिले। स्वास्तिका सिंह ने 468 अंक प्राप्त किए हैं। रुद्र त्रिपाठी 464 अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरे स्थान पर रहे। प्रबंधक डॉ. शाहिदा एवं प्रिंसिपल बीके सोनी ने बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से सटे छींटपुर स्थित डाल्फिन पब्लिक स्कूल में पंजीकृत सभी 139 बच्चे उत्तीर्ण रहे। यथार्थ सिंह 489 अंक प्राप्त कर स्कूल में पहले स्थान पर रहे। मणि शर्मा को 480 अंक मिले। जबकि आयुष त्रिपाठी ने 479 अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रबंधक अनिल त्रिपाठी ने सभी को बधाई दी। शहर के संगम इंटरनेशनल स्कूल की अदिति सिंह 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रहीं। 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वैभवी दूसरे व कीर्तिका पांडेय 97. 6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं। स्कूल के सचिव दिनेश गुप्ता ने सभी को शुभकामनाएं दीं। इसी तरह एटीएल स्कूल में पंजीकृत 111 सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। शत-प्रतिशत परिणाम से बच्चे उछल पड़े। 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सुनैना साहू विद्यालय में पहले स्थान पर रहीं।
90.2 प्रतिशत अंक पाकर देवांश सिंह दूसरे व 89.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर मनीषा श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहीं। शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल में शत प्रशित परिणाम रहा। प्रबंधक संजीव कुमार सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दीं। रानीगंज के कहला गांव स्थित डीके पब्लिक स्कूल का परिणाम शतप्रशित रहा।

छात्र अतुल शुक्ला 89 प्रतिशत अंक अर्जित कर स्कूल में पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर 85.8 प्रतिशत अंक पाने वाली रिया मिश्रा रहीं। जबकि तीसरे स्थान पर 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आरती तिवारी रहीं। प्रबंधक कमलेंद्र सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि परिणाम शतप्रशित रहा।

न्यू एंजिल्स इंटर कालेज में हाईस्कूल सीबीएसई का परीक्षा परिणाम देख खुशी का इजहार करते बच्चे। सं?

न्यू एंजिल्स इंटर कालेज में हाईस्कूल सीबीएसई का परीक्षा परिणाम देख खुशी का इजहार करते बच्चे। सं?- फोटो : PRATAPGARH

सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में टॉपर शिवा।

सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में टॉपर शिवा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed