फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   shikshamitra news

शिक्षामित्रों ने भरी हुंकार, की नारेबाजी

Tue, 15 Sep 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 15 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश से शिक्षक की नौकरी छिनने के बाद शिक्षामित्रों का आंदोलन जारी है। मंगलवार को शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। जिलाधिकारी आवास का घेराव कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ऐलान किया कि मांग पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को शिक्षामित्रों ने धरना दिया। शिक्षक की नौकरी समाप्त होने पर अपने गम व गुस्से का इजहार किया। कहा कि सरकार ने हमारे बेहतर कार्यों को देखते हुए शिक्षक पद पर समायोजित किया। दूसरे प्रांतों की सरकारों ने भी ऐसा काम किया है। इस फैसले से शिक्षामित्रों के पंद्रह साल की तपस्या व्यर्थ चली जा रही है।
विज्ञापन


 शिक्षामित्रों के परिवार के भरण पोषण की व्यवस्था की जाए। लोगों ने कहा कि यदि उन लोगों को शिक्षक बनाकर बच्चों का भविष्य संवारने का मौका न दिया जाए तो इच्छामृत्यु प्रदान की जाए। इसके बाद शिक्षामित्र बड़ी संख्या में जिलाधिकारी आवास की ओर रवाना हो गए। अंबेडकर चौराहे पर पुलिस ने सभी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुनने को राजी नहीं हुआ। हालांकि जिलाधिकारी आवास के पहले ही अपर जिलाधिकारी पुनीत शुक्ला व सीओ सिटी मनीष मिश्रा ने सभी को बैरियर पर रोक लिया। यहां शिक्षामित्रों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सत्येंद्र कुमार शुक्ल, अनुज पांडेय, श्यामशंकर पाल, सत्य प्रकाश मिश्र, अल्ताफ हुसैन, अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदीप पांडेय, शैलेंद्र सिंह, प्रीतू, मीनू, जयश्री, रेनू, जमीरुद्दीन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed