फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Shicshamitron adjusted squabble over pay

समायोजित शिक्षामित्रों के वेतन को लेकर रार

Fri, 09 Jan 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 09 Jan 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
समायोजित शिक्षामित्रों के  वेतन को लेकर रार मच गई है। वित्त एवं लेखाधिकारी ने प्रमाणपत्रों के बगैर सत्यापन के वेतन भुगतान करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। ऐसे में शिक्षामित्रों ने 13 जनवरी को बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शिक्षामित्र से शिक्षक बनने वालों के वेतन भुगतान पर ग्रहण लग गया है। जिनके प्रमाणपत्रों का सत्यापन अभी तक नहीं हुआ है, ऐसे समायोजित शिक्षा मित्रों से शपथपत्र लेकर वेतन भुगतान का आदेश बीएसए एसटी हुसैन ने दिया था। मगर वित्त एवं लेखाधिकारी रामपाल ने शासनादेश का हवाला देते हुए सत्यापन का कार्य पूरा होने के बाद ही भुगतान करने की बात कही है। वित्त एवं लेखाधिकारी के इस रवैये से शिक्षामित्रों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन


आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष रीना सिंह ने शिक्षामित्रों के साथ विभाग की ओर से किए जा रहे व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सवाल किया है कि एक बार जब बीएसए ने वेतन भुगतान का आदेश कर दिया तो वित्त एवं लेखाधिकारी आदेश पर अमल क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि बीएसए के आदेश के 16 दिन बाद भी वेतन का भुगतान न होना गंभीर बात है। जिलाध्यक्ष ने 13 जनवरी को बीएसए कार्यालय के  सामने धरना-प्रदर्शन और तालाबंदी करने के लिए सभी साथियों को एकत्रित होने को कहा है।, इधर प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष अनुज पांडेय ने बीएसए से मिलकर दूसरे बैच के शिक्षामित्रों का मूल अभिलेख वापस करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि 371 समायोजित शिक्षामित्रों का वेतन भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed