{"_id":"aeecbbe6b6fb48ef3a72a3579b37d825","slug":"share-the-gift-of-children-as-santa-clause-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंटा क्लाज बन बच्चों ने बांटे उपहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंटा क्लाज बन बच्चों ने बांटे उपहार
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Thu, 25 Dec 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। क्रिसमस पर्व की पूर्व संध्या पर शहर के स्कूलों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। धूप निकलने के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों ने सेंटाक्लाज बनकर साथियों को उपहार बांटे।
शहर के वीएस मेमोरियल स्कूल में बच्चों ने प्रभु ईसा मसीह के जन्मोत्सव की आकर्षक झांकी तैयार की थी। इधर शाम होते ही चर्च आकर्षक रोशनी से जगमगा उठा। मसीही समाज का प्रमुख पर्व क्रिसमस गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। सप्ताह से तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे मसीही समाज के लोग सुबह नौ बजे चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लेंगे। जोगापुर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में एकत्रित हुए बच्चों ने सेंटाक्लाज का रूप धारण कर उपहार बांटे।
इस मौके पर प्रिंसिपल संतोष कुमार द्विवेदी ने प्रभु ईसा मसीह के उपदेशों को सुनाया। इस मौके पर संजीव कुमार सिंह, विनोद पांडेय, संतोष सिंह, जेयू खान, रूबी रानी, नरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। स्कूल के निदेशक राकेश सिंह ने बच्चों को प्रभु ईसा मसीह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। शाम ढलते ही कैथोलिक चर्च, होली होजरी चर्च आकर्षक रोशनी से नहा उठी।