फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Shamshad carried snake that bit him in polythene bag

UP: जिस सांप ने डसा उसे पॉलिथीन में भर अस्पताल पहुंचा शमशाद, पांच KM खुद चलाई बाइक; सात घंटे चला इलाज, बची जान

Sun, 05 Oct 2025 10:35 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पट्टी (प्रतापगढ़)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पट्टी (प्रतापगढ़)। Published by: विकास कुमार Updated Sun, 05 Oct 2025 10:35 PM IST
सार

अस्पताल में मौजूद डॉ. नीरज सिंह ने जख्म की सफाई कर उसे एंटी वेनम इंजेक्शन लगाया। करीब सात घंटे तक चिकित्सकों की देखरेख में शमशाद का उपचार चलता रहा। हालत सुधरने पर युवक को घर भेज दिया और सांप को जंगल के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
Shamshad carried snake that bit him in polythene bag
शमशाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली का काम करते समय शनिवार की रात एक युवक को सांप ने डस लिया। युवक ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़ कर पॉलिथीन में भर लिया और बाइक से पांच किमी दूर सीएचसी पहुंच गया। चिकित्सकों के सात घंटे तक इलाज के बाद युवक की जान बच सकी। 

विज्ञापन

यूपी के प्रतापगढ़ स्थित पट्टी कोतवाली रानीपुर निवासी शमशाद (25) शनिवार की रात करीब आठ बजे घर में बिजली का तार ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसे पैर में चुभन महसूस हुई। नीचे सांप देखा तो उसके होश उड़ गए। वह पैर हटाता कि इससे पहले सांप उसे डस चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शमशाद ने परिजनों को आवाज दी और पैर के नीचे दबे सांप को पकड़कर पॉलिथीन में भर लिया। इसके बाद बाइक से 15 मिनट के भीतर सीएचसी पट्टी पहुंचा। सांप पकड़े युवक को देख लोग हैरत में पड़ गए। फिर उसने बताया कि यह वही है, जिसने उसे डसा है। अस्पताल में मौजूद डॉ. नीरज सिंह ने जख्म की सफाई कर उसे एंटी वेनम इंजेक्शन लगाया। करीब सात घंटे तक चिकित्सकों की देखरेख में शमशाद का उपचार चलता रहा। हालत सुधरने पर युवक को घर भेज दिया और सांप को जंगल के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन

सांप काटने के बाद शमशाद सीधे अस्पताल पहुंचा। उसे समय पर सही इलाज मिल गया। सांप कोबरा जैसा दिखाई दे रहा था। सांप काटने के बाद लोगों को घबराना नहीं चाहिए। झाड़-फूंक के चक्कर में समय बर्बाद करने से जान का खतरा बढ़ जाता है। - डॉ. नीरज सिंह सोमवंशी, चिकित्सक सीएचसी पट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed