फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Shahganj SDM is speaking, why are you keeping Faisal seated, leave early

शाहगंज एसडीएम बोल रहा हूं, फैसल को क्यों बैठा रखे हो, जल्दी छोड़ दो

Sun, 19 Sep 2021 12:11 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Shahganj SDM is speaking, why are you keeping Faisal seated, leave early
Shahganj SDM is speaking, why are you keeping Faisal seated, leave early
रानीगंज। मैं शाहगंज एसडीएम बोल रहां हूं, फैसल नाम के युवक को क्यों बैठा रखे हो। उसे जल्द छोड़ दो। अन्यथा ठीक नहीं होगा। जब मन चाहे तब किसी न किसी को थाने लाकर बैठा लेते हो। शुक्रवार की रात एक व्यक्ति ने फर्जी एसडीएम बनकर पुलिस को धमकाया। छानबीन के बाद पुलिस उसे घर से उठा लाई।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरेगोलिया निवासी फैसल को संदेह के आधार पर पुलिस शुक्रवार को पूछताछ के लिए थाने ले गई थी। देर रात सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी और रानीगंज थानाध्यक्ष मातहतों के साथ बैठक कर रहे थे। तभी रानीगंज थानाध्यक्ष के सीयूजी नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एसडीएम शाहगंज बताया। उसने कहा कि फैसल को क्यों बैठा रखे हो। उसे जल्दी छोड़ दो। कभी भी किसी को उठा लाते हो। हर व्यक्ति अपराधी नहीं होता। थानाध्यक्ष कुछ बताने की कोशिश करते तभी वह धमकाने वाले अंदाज में बात करने लगा। यह सुनने के बाद थानाध्यक्ष ने फोन सीओ रानीगंज को थमा दिया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। फोन करने वाले से सीओ की बहस होने लगी।
विज्ञापन

रानीगंज तहसील का कोड पूछने पर कथित एसडीएम भड़क उठा और फोन काट दिया। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी शाहगंज एसडीएम के बैचमेट हैं। फोन कटते ही उन्होंने शाहगंज एसडीएम को फोन मिला दिया। उन्होंने फोन करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस उस नंबर को ट्रेस करने लगी। कुछ देर बाद फर्जीँ एसडीएम को पुलिस ने खोज निकाला। उसे भोर में ही पुलिस घर से उठा लाई। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि फर्जी एसडीएम बनकर फोन करने वाला युवक संभ्रांत परिवार से है। उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्नीचर मिस्त्री से छिनैती
संडवाचंद्रिका। घर से दुकान जा रहे फर्नीचर मिस्त्री से बदमाशों ने घड़ी छीन ली। अंतू थाना क्षेत्र के बडंहीपुर निवासी रामकिशोर विश्वकर्मा ने पश्चिम गांव के पास फर्नीचर की दुकान खोल रखी है। शनिवार दोपहर वह साइकिल से दुकान जा रहा था। मनोरथपुर स्थित गुरुकुल विद्यालय के पास पीछे से पहुंचे तीन नकाबपोश बदमाश उस पर झपट पड़े। बदमाशों ने उसकी घड़ी छीन ली। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों को आता देख बदमाश भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed