फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Seven thousand rupees looted

Pratapgarh News: मेडिकल स्टोर संचालक को तमंचा दिखाकर लूट लिए सात हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Seven thousand rupees looted
थाना क्षेत्र के खामपुर नारायणगंज में रात आठ बजे दो नशेड़ी मेडिकल स्टोर संचालक के सिर पर तमंचा लगाकर सात हजार लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गई।
विज्ञापन

मानधाता के रहने वाले चंदन पटेल का खामपुर नारायणगंज में मेडिकल स्टोर है। आरोप है कि दो युवक बाइक से दुकान पहुंचे। युवकों ने नशे का इंजेक्शन मांगा। इंजेक्शन देने से मना करने पर युवक उसके सिर पर तमंचा लगा दिए। गल्ले में रखे सात हजार निकालकर आरोपी कटरागुलाब सिंह की ओर भाग निकले। शोर मचाने पर पास पड़ोस के लोग मेडिकल स्टोर पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दुकानदार से पूछताछ कर लौट गई। थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। शराब के नशे में मारपीट हुई है। लूट की घटना संदिग्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed